Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
गोलाबारी और घुसपैठ का दौर खत्म, अब पर्यटन की नई पहचान बन रहे जम्मू-कश्मीर के LoC से सटे सीमावर्ती गा... Kinner Kailash Yatra 2026 Registration Date: किन्नर कैलाश यात्रा 30 जुलाई से शुरू! ऑनलाइन रजिस्ट्रेश... हरियाणा में भर्ती परीक्षाओं के 'पेपर लीक' पर छिड़ा सियासी संग्राम, AAP नेता अनुराग ढांडा ने बीजेपी क... भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में फिर गरमाई सियासत, परिजनों ने प्रशांत किशोर पर लगाए गंभीर आरो... NEET पेपर लीक मामले में बनी फास्ट ट्रैक कोर्ट की पहली सुनवाई टली, सीबीआई वकील के न पहुंचने पर मिली 3... जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान PM मोदी के खिलाफ बने आपत्तिजनक वीडियो पर दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, सोश... जंतर-मंतर पर छात्र प्रदर्शन के बाद देश की सियासत में बड़ा बदलाव, Gen Z को साधने में जुटे PM मोदी और ... इस्तीफे के बाद संसद पहुंचे धर्मेंद्र प्रधान, मकर द्वार पर NDA सांसदों ने लगाए 'प्रधान जिंदाबाद' के न... PoK में भारी तनाव और हिंसा के बीच 27 जुलाई से विधानसभा चुनाव शुरू, 3 चरणों में होगी वोटिंग बिहार बंद के दौरान सिवान में AK-47 से फायरिंग करने वाला SIT जवान सस्पेंड, विभागीय जांच शुरू

अपेक्स बैंक ने किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड और एटीएम का किया वितरण

जशपुर 23 मई 25/अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के तहत जिले में अपेक्स बैंक के शाखा मुख्यालयों में किसान क्रेडिट कार्ड वितरण सप्ताह का आयोजन किया गया और किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया साथ ही अपेक्स बैंक जशपुर की शाखा में किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड एवं एटीएम कार्ड बनाकर भी दिया गया।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किसानो के लिए रबी और खरीफ की फसल के लिए खाद और बीज की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं और अपेक्स बैंक के माध्यम से किसानों को खाद बीज के लिए ऋण की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा है।

इसी कड़ी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के लिए जारी कैलेंडर अनुसार जिले के चारों अपेक्स बैंक शाखा में संबंधित समितियों में पंजीकृत नए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड का वितरण किया गया इन किसानों को अब समितियों से मिलने वाले समस्त सुविधाओं जैसे 0 प्रतिशत ब्याज में ऋण, खाद एवं बीज ऋण के रूप में मिलेगा।

साथ ही धान बेचने की सुविधा आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में जिले के अपेक्स बैंक के प्रबंधक, पर्यवेक्षक एवं सहकारिता विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं समिति के प्रबंधक एवं अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.