Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: 'कमजोर कड़ी' से ग्लोबल ग्रोथ इंजन तक; 2012 से 2026 के बीच कैसे बदली भारत की तस्वी... 9/11 आतंकी हमले के 25 साल पूरे: पीएम नरेंद्र मोदी ने पीड़ितों को दी भावभीनी श्रद्धांजलि Vellore Church Collapse: वेल्लोर में निर्माणाधीन चर्च की छत गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 14 घायल; NDRF... हिमाचल के पहाड़ी रास्तों पर पर्यटकों को बड़ी राहत: देवड़ और हनोगी सुरंगें यातायात के लिए शुरू Neem Karoli Baba Film: नीम करोली बाबा पर बनी ‘हनुमान अंश’ की बंपर सफलता, स्वामी कैलाशनंद गिरी से मिल... MP Politics News: 'विकास के लिए आस्था से समझौता न हो', उमा भारती ने उज्जैन के 170 साल पुराने हनुमान ... महिला किसानों को बड़ी सौगात: झारखंड में जल्द शुरू होगी 'महिला किसान खुशहाली योजना' Bank Strike News: झारखंड में 30 हजार बैंक कर्मियों की हड़ताल से कामकाज ठप, 11 से 30 सितंबर तक 4 दिन ... साहिबगंज में गंगा ने तोड़ा 4 साल का रिकॉर्ड: 28.72 मीटर पहुंचा जलस्तर, तटीय इलाकों में दहशत Sahibganj News: साहिबगंज में अनोखी शादी; पति ने 8 साल पुराना रिश्ता तोड़ खुद कराई पत्नी की उसके प्रे...

अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जशपुर व अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

# ग्राम पंचायत पालीडीह में हुआ वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम

पत्थलगांव। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई), अग्रवाल सभा पत्थलगांव एवं अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को ग्राम पंचायत पालीडीह में व्यापक वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और भावी पीढ़ी को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई) के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल (पप्पल), जिला महामंत्री प्रयागराज अग्रवाल, पवन अग्रवाल, रामलाल अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, कृष्ण चंद गर्ग, भीमराज गोयल, नरेश गोयल तथा दबंग रिपोर्टर जितेंद्र अग्रवाल सहित समाज के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। अग्रवाल महिला मंडल की ओर से अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल, पुष्पा अग्रवाल, नेहा अग्रवाल, श्रीमती अर्चना अग्रवाल, चंदा गर्ग, प्रिया नटवर सिंहल, उर्मिला गोयल, श्वेता गोयल, रीता सिंहल मीना गोयल, कमला गर्ग, कुसुम गर्ग, अनीता अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर पौधारोपण किया।
महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुमन अग्रवाल ने कहा कि “वृक्ष केवल पर्यावरण की रक्षा ही नहीं करते, बल्कि जीवन का आधार भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल का संकल्प लेना चाहिए। प्रकृति की सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और ऐसे अभियान समाज में सकारात्मक जागरूकता पैदा करते हैं।”अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन (जशपुर इकाई) के जिला अध्यक्ष रमेश गोयल (पप्पल) ने कहा कि “वर्तमान समय में बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए वृक्षारोपण सबसे प्रभावी उपाय है। समाज के प्रत्येक वर्ग को इस जनअभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाने और उन्हें संरक्षित करने का संकल्प लेना चाहिए। आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित वातावरण छोड़ना हम सबका दायित्व है।”
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर जनजागरण अभियान चलाने का संकल्प लिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.