August 5, 2025 11:36 pm
ब्रेकिंग
सावन का अंतिम सोमवार सुबह 4 बजे विशेष पूजा के बाद भस्म आरती कर किया जलाभिषेक दुधारू-गर्भवती गायों की एक ही रात में चोरी,गौपालक चिंतित,तस्करी की आशंका उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’ जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून म... हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन, मुंबई से गृह ग्राम हाथीबेड पहुंच...
सरगुजा संभाग

सुनीति भोय का प्रयास रंग लाया, फरसाबहार में उप पंजीयक कार्यालय खोलने बजट में किया गया शामिल

जिला मंत्री श्रीमती भोय कार्यकर्ताओं एवं सरपंचों संग मुख्यमंत्री श्री साय से मुलाकात कर फरसाबहार में उप पंजीयक कार्यालय खोलने रखी थी मांग

पत्थलगांव–/ फरसा बहार ब्लॉक मुख्यालय मे पांच साल के कड़ा संघर्ष के बाद सुखद पहल शुरू हो रहा है । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के मुख्यमंत्री निवास रायपुर एवं कैंप कार्यालय बगिया एवं कलेक्टर जन दर्शन जशपुर मे भाजपा जिला मंत्री श्रीमती सुनीति भोय एवं फरसा बहार के दर्जनों सरपंच साथियो का लिखित समर्थन के साथ विगत पांच बर्ष तक फरसा बहार मे उप पंजीयक(रजिस्ट्री )कार्यालय खोलने की मांग को प्रमुखता से किया जा रहा था जो अब छत्तीसगढ़ में विष्णु साय की सरकार बनने के बाद छतीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु साय जी ने वर्षो पुरानी मांग को स्वीकृति प्रदान करते हुवे बजट 2025-26 में शामिल कर फरसा बहार मे विकास का मार्ग खोल दिया है जिसका लिखित आदेश भी जारी कर दिया गया है, विदित हो कि फरसाबहार क्षेत्र के ग्रामीणों को जमीन खरीदी विक्री के लिये कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय पर निर्भर रहना पड़ता है , वर्तमान मे ब्लॉक फरसा बहार मे 58 ग्राम पंचायत है तथा अनुविभागीय कार्यालय राजस्व भी संचालित है फरसा बहार के अंतिम छोर माटी पहाड़ छर्रा, सागजोर, पैरवा आरा, लावाकेरा के ग्रामीणों को 70 से 75 किलोमीटर तय करके कुनकुरी उप पंजीयक कार्यालय जाना पड़ता है जो अब फरसा बहार मे उप पंजीयक खुल जाने से क्षेत्र के लोगो को समय के साथ साथ धन की बचत होगी, फरसा बहार मे उप पंजीयक कार्यालय खुलने का विभागीय कार्यवाही तेज होने पर मुख्यमंत्री श्री साय जी को क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणों ने ह्रदय से धन्यवाद दिया है। उप पंजीयक कार्यालय की मांग मे संघर्ष मे श्रीमती सुनीति भोय जिला मंत्री भाजपा जशपुर, कुंवर साय पैंकरा सरपंच जाम टोली एवं अध्यक्ष सरपंच संघ फरसा बहार, पूर्व सरपंच बोखी प्रमोद पैंकरा, पूर्व सरपंच फरसा बहार अरुण खलखो , मनोज रात्रे मीडिया प्रभारी, भाजयुमो मंडल पंडरी पानी, मनमोहन साय आदि सभी का सराहनीय सहयोग रहा जिन्हें भी ग्रामीणों धन्यवाद दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button