March 23, 2026 5:45 am
ब्रेकिंग
Hydrogen Train Trial India: जींद में हाइड्रोजन ट्रेन का ट्रायल फेल, गैस प्लांट में आई तकनीकी खराबी; ... हरियाणा को बड़ी सौगात! इन रूटों पर बिछेंगी नई रेलवे लाइनें, अब मिनटों में तय होगा घंटों का सफर विधायक कुलदीप वत्स के घर पहुंचे भूपेंद्र हुड्डा! क्रॉस वोटिंग के सवाल पर 'कतराते' नजर आए पूर्व सीएम;... Bhiwani Honeytrap Case: भिवानी में बुजुर्ग बना हनीट्रैप का शिकार, मां-बेटे समेत 4 आरोपी गिरफ्तार; जा... Faridabad High-Voltage Drama: फरीदाबाद में 150 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ा शराबी युवक, पुलिस ने जा... इंद्री में 'गौवंश हत्या' पर भारी आक्रोश! महापंचायत का बड़ा ऐलान—"2 दिन में गिरफ्तारी नहीं तो पूरा हर... HBSE Exams 2026: हरियाणा में नकल पर नकेल, 291 छात्रों पर केस दर्ज; लापरवाही बरतने वाले 61 सुपरवाइजर ... Uzbekistan Kidnapping News: उज्बेकिस्तान में कुरुक्षेत्र के तीन युवक अगवा, बेरहमी से पिटाई और 45 लाख... Haryana Farmers to Africa: केन्या और तंजानिया में खेती का मौका, हरियाणा सरकार की बड़ी पहल; जानें कैस... हरियाणा में 'डिजिटल राजस्व' की क्रांति! पटवारियों और कानूनगो के हाथों में होंगे स्मार्ट टैबलेट; अब ए...
देश

नाइट पार्टी, दवा का ओवरडोज, लोगों का फ्लैट पर आना… एक रात पहले रिंकू मजूमदार के बेटे के साथ क्या हुआ था? मौत पर उठे सवाल

भाजपा नेता और पश्चिम बंगाल भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष की पत्नी रिंकू मजूमदार के इकलौते बेटे श्रींजय दासगुप्ता की मंगलवार को रहस्यमय तरीके से मौत हो गई है. रिंकू मजूमदार के बेटे को मंगलवार को न्यूटाउन स्थित सपोर्जी हाउसिंग से बेहोशी की हालत में पाया गया. पेशे से आईटी कर्मी श्रींजय दासगुप्ता को बिधाननगर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मंगलवार को आरजी कर मेडिकल कॉलेज में शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा.

रिंकू मजूमदार की दिलीप घोष के साथ शादी के मात्र तीन सप्ताह के अंदर उनके इकलौटे बेटे की मौत से कई सवाल उठे हैं. बिधाननगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार श्रींजय ने सोमवार रात को सापुरजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स स्थित अपने घर पर दोस्तों के साथ पार्टी की थी. पूरी तरह घर पर नाइट पार्टी हुई थी.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि उनके दोस्त देर रात तक उसके घर पर रुके थे, लेकिन देर रात को सभी दोस्त अपने-अपने घर चले गये थे. इसके अगले दिन यह दर्दनाक हादसा हो गया है. इससे यह सवाल उठ रहे हैं कि क्या पार्टी में कुछ ऐसी घटना घटी, जिसकी वजह से श्रींजय की मौत हुई.

नाइट पार्टी में शामिल दोस्तों की तलाश कर रही है पुलिस

पुलिस सापुरजी हाउसिंग कॉम्प्लेक्स के गार्ड्स और श्रीजंय के पड़ोसियों से इस बारे में पूछताछ कर रही है. गार्ड्स से यह जानकारी ली जा रही है कि श्रींजय के घर में हुई नाइट पार्टी में कौन-कौन लोग शामिल थे? उसके दोस्तों की लिस्ट बनाई जा रही है और पुलिस नाइट पार्टी में उपस्थित उसके दोस्तों से पूछताछ करेगी.

पुलिस सूत्रों के अनुसार श्रींजय अन्य दिनों की तरह सोमवार को भी कार्यालय गया था और शाम को वापस लौटा था. पड़ोसियों ने रात में उसके दोस्तों को उसके फ्लैट में घुसते देखा. हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि ये दोस्त कौन हैं या इनकी मुलाकात कैसे हुई? पुलिस इस मामले की तहकीकात कर रही है.

Related Articles

Back to top button