August 5, 2025 6:32 pm
ब्रेकिंग
उत्तराखंड में तबाही के बाद कई जिलों में रेड अलर्ट! इन इलाकों में बाढ़ की चेतावनी पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक का निधन, 3 महीने से RML अस्पताल में थे भर्ती यहां मंदिर था, यहां दुकानें थीं… उंगली दिखाकर बताया मलबे में दबा गांव, महाप्रलय की ‘आंखों देखी’ जशपुर पुलिस ने फिर पकड़ा अवैध अंग्रेजी शराब का बड़ा जखीरा,एक ट्रक से ,51लाख रु कीमत का,734 कार्टून म... हरि जायसवाल तीसरी बार बने छत्तीसगढ़ मीडिया एसोसिएशन के जशपुर जिला अध्यक्ष किसी पर लगा दाग तो कोई गया सलाखों के पीछे, वो राजनेता जो ‘बदनाम’ होने के बाद निकले पाक साफ गोंडा में चलती एंबुलेंस से सड़क पर फेंका शव, Video वायरल… पुलिस ने बताई पूरी सच्चाई मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की संवेदनशील पहल से संभव हुआ अंतिम दर्शन, मुंबई से गृह ग्राम हाथीबेड पहुंच... राज्य और पेंशनरों के हित में धारा 49 को विलोपित होना जरूरी - नीलकंठ टेकाम दिल्ली: 350 किस्म के आमों की प्रदर्शनी में दिखी भारत की झांकी…एलजी वीके सक्सेना ने किया उद्घाटन
पंजाब

सुनील जाखड़ को लेकर ये क्या बोल गए राजा वड़िंग, पढ़ें…

पंजाब  राजनीति से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने आज पंजाब कांग्रेस भवन में सभी हलकों के कोऑर्डिनेटरों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि लुधियाना पश्चिम उपचुनाव में हमारा किसी से मुकाबला नहीं है और हम एकतरफा चुनाव बड़े अंतर से जीतेंगे।

राजा वड़िंग ने सुनील जाखड़ पर तंज कसते हुए कहा कि, उन्हें फिर से स्विट्जरलैंड भेजने का काम करेंगे। जो व्यक्ति पार्टी में रहकर कांग्रेस को खत्म करने की कोशिश करता रहा, वह आज भी इसी तरह की साजिशें रच रहा है। जो लोग अपनी पार्टियों के प्रति वफादार नहीं हैं, वे खुद के प्रति भी वफादार नहीं हैं। राजा वड़िंग ने आगे कहा कि, सुनील जाखड़ भाजपा में एक बड़ा अजगर बनकर बैठे हैं। अगर सांप भी किसी को काट ले तो भी वह बच जाता है। इसी सांप ने हमें काटा है और पिछले साढ़े 3 साल में हमारी हालत देखिए।

भाजपा पर निशाना साधते हुए वड़िंग ने कहा कि ये सबको काटकर सारा काम खत्म कर दे। कांग्रेस में पुराने नेताओं की वापसी के पर बोलते हुए राजा वड़िंग ने कहा कि यह अच्छी बात है और कांग्रेस पार्टी मजबूत हो रही है। कांग्रेस में अब पहले से सब कुछ ठीक है।

Related Articles

Back to top button