Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Arunachal CM Case: पेमा खांडू को बड़ा झटका! सुप्रीम कोर्ट ने रिश्तेदारों को मिले ठेकों की CBI जांच क... Delhi Crime Branch Action: दिल्ली में आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़! पाकिस्तान से जुड़े 2 हथियार तस्कर ग... अजब-गजब: 'डेटा चोर' को समझा 'बेटा चोर' और कर दी महिला की पिटाई! शाहबानो केस पर रिसर्च करने पहुंची थी... Maharashtra Crime: 130 महिलाओं के साथ संबंध बनाने वाले भोंदू बाबा की एंट्री बैन! इस इलाके में घुसते ... Katihar News: कटिहार के लाल का कमाल! मात्र 7 रुपये में चलेगी 100 KM, बना डाली सबसे सस्ती ई-साइकिल PM Modi in Assam: पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा प्रहार, बोले— "कांग्रेस वही गीत गा रही जिसकी धुन पाक... Who is Riniki Bhuyan Sharma: जानें कौन हैं असम के CM हिमंत बिस्वा की पत्नी रिनिकी, जो चलाती हैं पूर्... Delhi Assembly Security Breach: दिल्ली विधानसभा में बड़ी सुरक्षा चूक! गेट तोड़कर अंदर घुसी अज्ञात का... Drug Bust: 6 करोड़ की हेरोइन और लाखों की नकदी बरामद! पुलिस ने नशे के बड़े तस्कर को दबोचा, नेटवर्क खं... Punjab Powercom Relief: पंजाब के हजारों परिवारों को बड़ी राहत! अब पावरकॉम देगा सीधे बिजली कनेक्शन, ख...

इन खाताधारकों को Bank से आ सकते हैं Notice, जल्दी से पढ़ लें ये खबर

बैंक खाताधारकों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। अगर आपका भी बैंक में आकाउंट हैं तो जल्द ही आपको भी एक नोटिस मिल सकता है। दरअसल, RBI ने बैंकों और वित्तीय संस्थानों को सख्त निर्देश दिए हैं, वह अपने ग्राहकों को समय-समय पर KYC अपडेट करने के लिए कहें।  KYC अपडेट करने के लिए बैंक अपने ग्राहकों को स्पष्ट और चरणबद्ध नोटिस भेजें। बताया जा रहा है कि, ग्राहकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने और KYC प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।

ये है नया नियम

  • बैंक और वित्तीय संस्थान अब KYC की नियत तिथि से पहले कम से कम 3 अग्रिम नोटिस भेजेंगे।
  • इनमें से एक नोटिस अनिवार्य रूप से पत्र के माध्यम से होगा।
  • अगर खाताधारक समय पर KYC अपडेट नहीं करता है, तो बैंक 3 रिमाइंडर नोटिस भी भेजेगा।

बता दें इस नियम का सबसे अधिक प्रभाव उनक खाताधारकों पर पड़ेगा, जिनके जन धन योजना जैसे कार्यक्रमों के तहत खोले गए, डीबीटी/ईबीटी योजना और जिनकी KYC अपडेट लंबित है। इसके साथ ही सभी बैंक इन सभी नोटिसों को अपने पास रिकॉर्ड के तौर पर रखेंगे। अगर ग्राहकों की KYC जानकारी में कोई बदलाव नहीं हुआ या सिर्फ पता बदला है तो वह खुद बैंक बीसी की मदद से इसका घोषणा के जरिए अपडेट कर सकता है। इसके अलावा आपको ये भी बता दें कि, KYC की आखिरी तिथि 30 जून 2026 तक या अगले एक साल के अंदर की है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.