August 4, 2025 1:15 am
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
पंजाब

महानगर में आज बिजली रहेगी गुल, जानें कितना लंबा लगेगा Power Cut

जालंधर: विभिन्न सब-स्टेशनों के अन्तर्गत रिपेयर कार्य के चलते 13 जुलाई को दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई प्रभावित होगी। सर्जिकल काम्पलैक्स सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. फीडरों में शामिल गुप्ता, हिलरन, वरियाना-1, जुनेजा फोर्जिंग, करतार वाल्व, दोआबा फीडर, जालंधर कुंज सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे जिससे कपूरथला रोड से सटे इलाके, वरियाना इंडस्ट्रियल काम्पलैक्स, जालंधर कुज व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

66 के.वी. टांडा रोड व 132 के.वी. काहनपुर सब-स्टेशन से संबंधित सभी फीडर सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेंगे जिससे हरगोबिंद नगर, युनिक, कोटला रोड, ट्रिब्यून कॉलोनी, मुबारकपुर शेखे, गौशाला रोड, डी.आर.पी, ट्रांसपोर्ट नगर, भारत नगर, टैलबरोज, धौगड़ी रोड, इंडस्ट्री एरिया व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

66 केवी फोकल प्वाइंट नं. 1-2 सब-स्टेशन सुबह 9 से शाम 5 बजे तक रहेगा जिससे 11 के.वी. रायपुर रोड, बेदी, के.सी., कोल्ड स्टोर, उद्योग नगर, केनाल-1, रंधावा मसांदा, गर्दपुर-1, सलेमपुर, डी.आई.सी. 1-2, इंडस्ट्रियल एरिया-1 शामिल है। इससे फोकल प्वाइंट, इंडस्ट्रियल एरिया, स्वर्ण पार्क, केनाल रोड, रंधावा मसांदा व आसपास के क्षेत्र प्रभावित होंगे।

66 के.वी. कोट सदीक सब-स्टेशन की मरम्मत के कारण सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सभी फीडर बंद रहेंगे। इसके चलते उक्त फीडरों के अन्तर्गत आते पिंड धालीवाल, गाखल, पिंड चोगावां, पिंड सेहजंगी, कोट सदीक, कला संघा रोड, कांशी नगर, ग्रीन एवेन्यू, थिंद एनक्लेव, ईश्वर कॉलोनी, गुरु नानक नगर, बस्ती शेख, जैना नगर, दशमेश नगर, गुरमहेर एनक्लेव, राज एनक्लेव कॉलोनी, जनक नगर, बस्ती दानिशमंदा, चोपड़ा कॉलोनी व आसपास के इलाके शामिल हैं।

Related Articles

Back to top button