August 4, 2025 1:11 am
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
पंजाब

Punjab Police की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की Heroin सहित 5 Drug Smugglers गिरफ्तार

अमृतसर : नशे के खिलाफ जंग अभियान के तहत पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। जानकारी के मुताबिक, अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट ने 2 अलग-अलग मामलों में कुल 3 किलो 100 ग्राम हेरोइन बरामद कर 5 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पहला मामला में सीआईए अमृतसर टीम  दलविंदर सिंधु को गिरफ्तारा किया गया, जिसके पास से 1 किलो 12 ग्राम हेरोइन मिली। आगे की जांच में सुखदेव सिंह (उम्र 28)  को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 2 किलो हेरोइन मिली। जांच दौरान सामने आया है कि सुखदेव पहले खेतीबाड़ी करता था, लेकिन पाकिस्तान से सीधा संपर्क बनाकर नशे की तस्करी कर रहा था। पुलिस से बचने के लिए वह बार-बार अपना ठिकाना बदलता रहता था।

दूसरे मामले में, इस्लामाबाद थाना अंतर्गत मनप्रीत सिंह उर्फ ​​गोरा, अमृतपाल सिंह और हरपाल भाला को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से 1 किलो 50 ग्राम हेरोइन और एक ऑल्टो कार भी बरामद की गई। मनप्रीत के मामा गोपाल सिंह राजस्थान निवासी का पाकिस्तान से ड्रग्स लिंक सामने आया है।  गोपाल सिंह पाकिस्तान से आने वाले ड्रग्स के लिए लोकेशन और निर्देश देता था और मनप्रीत व उसके साथी उन खेपों को प्राप्त करके आगे बढ़ाते थे। ये तीनों आरोपी तरनतारन के सीमावर्ती गांवों के निवासी हैं।

पुलिस कमिश्नर ने बताया कि यह पूरा ऑपरेशन पंजाब सरकार के नशा मुक्ति अभियान के तहत चलाया गया और गोपाल सिंह व एक अन्य आरोपी की तलाश अभी जारी है। अब तक गिरफ्तार किए गए 5 आरोपियों में से ज़्यादातर के खिलाफ पहले कोई मामला दर्ज नहीं था, लेकिन वे लंबे समय से ड्रग्स तस्करी की गतिविधियों में शामिल थे। पुलिस ने आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियाँ होने की संभावना जताई है।

Related Articles

Back to top button