August 4, 2025 1:03 am
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
पंजाब

19 जुलाई को लेकर हो गया बड़ा ऐलान, व्यापारियों में बड़ी हलचल

जालंधर : महानगर की सबसे बड़ी सभी व फ्रूट मंडी मकसूदा मंडी की नवनियुक्त कमेटी ने मंडी में व्यापारियों व आढ़तियों के खिलाफ हो रहे अत्याचार के खिलाफ मंडी बोर्ड के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

मकसूदां मंडी के प्रधान मोहिंद्रजीत सिंह शैंटी बत्रा और चेयरमैन मोनू पुरी ने बताया कि मंडी में फैली अव्यवस्था मंडी बोर्ड के अफसरों कि लापरवाही का नतीजा है और मंडी में व्यापारियों के साथ धक्केशाही से अवैध वसूली करती है लेकिन सुविधा के नाम पर मंडी बोर्ड की तरफ से मंडी में बैठे व्यापारियों व आढ़तियों के लिए सुविधा के नाम पर शून्य से ऊपर कुछ नहीं है। मकसूदा सब्जी मंडी की आढ़ती एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों ने मंडी बोर्ड के वरिष्ठ अफसरों के साथ बैठक कर मंडी में बढ़ रही अवैध वसूली व गुंडागर्दी के बारे में प्रशासनिक अफसरों को अवगत करवाया और अल्टीमेटम दिया।

प्रधान मोहिंद्रजीत सिंह बत्रा और चेयरमैन मोनू पूरी ने कहा कि व्यापारियों कि परेशानियां दूर काटने के लिए आगे 18 जुलाई तक असामाजिक तत्वों के खिलाफ करवाई नहीं की तो 19 जुलाई को मंडी को सम्पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा और अगर जरूरत पड़ी तो आढ़तियों व व्यापारी वर्ग के हक के लिए हर तरह की कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इस अवसर पर मोहिंद्रजीत शंटी बत्रा, मोनू पूरी, डिम्पी सचदेवा, प्रवेश कुमार, गोल्डी खालसा, सोनू खालसा, मिंटू भांबरी, सरजू कत्याल, किशन अनेजा, गुलशन मकानी, कमल सचदेवा, भोमी ओबरॉय, शेरा, विश्व ग्रोवर, मंजीत कुमार, रिंकू दुआ, प्रिंस बत्रा, राजिंदर कुमार छोटू, गुरमिंदर सिंह कुक्कू, सन्नी ओबरॉय, सोनू तुली, गोरू तुली, वैभव सचदेवा, पप्पू बलुजा, सुखविंदर भोलू, आशु आहूजा, पवन मदान, जसजीत सिंह, काका, राजू, सिमरन, रोहित शर्मा, सुखदेव सिंह, मदन गिरधर, कमल सचदेवा, हनी कक्कड़, राजू शर्मा, कमल शर्मा, संजीव शर्मा, नरेश कुमार, टैनी, गिरीश कुमार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button