Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

सवरा समाज का जिला स्तरीय सम्मेलन ग्राम तमता में गोमती साय के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न

# समाज द्वारा विधायक श्रीमती साय को पारम्परिक गुड़ रोटी से तुलादान कर सम्मानित किया गया

# सवरा समाज के सामुदायिक भवन हेतु विधायक ने 10 लाख देने की घोषणा

# जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने गुड़ी घर निर्माण हेतु 3 लाख देने की घोषणा

पत्थलगांव–/ छतीसगढ़ सवरा समाज का जिला स्तरीय दो दिवसीय जिला इकाई सम्मेलन ग्राम पंचायत तमता के घुटरा पारा मोहल्ला मे आयोजित किया गया। दो दिनों के सम्मेलन में जिला स्तर से समाज के लोग परिवार के साथ शामिल रहे जो सामाजिक सहभागिता काबिले तारीफ है। सवरा समाज के जिला स्तरीय द्वितीय दिवस के कार्यक्रम मे मुख्य अतिथि के रूप मे  गोमती साय विधायक पथलगांव व उपाध्यक्ष सरगुजा विकास प्राधिकरण उपस्थित रही, कार्यक्रम कीअध्यक्षता प्रेमलाल सिदार प्रदेश अध्यक्ष सवरा समाज, विशिष्ट अतिथि के रूप में सालिक साय अध्यक्ष जिला पंचायत जशपुर,सुनील गुप्ता पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा जशपुर, रोशन प्रताप सिँह अध्यक्ष सरपंच संघ पथलगांव, विशाल अग्रवाल मंडल अध्यक्ष लुडेग,  सीता बाज सरपंच ग्राम पंचायत तमता उपस्थित थे सर्वप्रथम भव्य कीर्तन मंडली द्वारा स्वागत किया गया एवं उसके बाद आंमत्रित अतिथियों के द्वारा माता शबरी की पूजन किया गया।माता शबरी पूजन के बाद सवरा समाज द्वारा अपनी पारम्परिक गुड़ रोटी (आरिसा रोटी) से तोलकर मुख्य अतिथि श्रीमती गोमती साय विधायक पथलगांव का सम्मान किया गया, उसके बाद गजमाला से आमंत्रित अतिथि यों का स्वागत प्रांतीय, जिला एवं ब्लॉक महिला पदाधिकारी के द्वारा सम्मान किया गया तथा उपस्थित जनप्रतिनिधि यों का फूल माला एवं गुलदस्ता से स्वागत किया गया उसके बाद मुख्य अतिथि  गोमती साय द्वारा छ ब्लॉक के ब्लॉक पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी एवं जिला महिला प्रकोष्ठ युवा प्रकोष्ठ का पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई तथा सवरा समाज के सामाजिक नियमावली का विमोचन किया गया ।कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष ने स्वागत उद्बोधन में अपने समाज के इतिहास की जानकारी देते हुवे जशपुर जिले के नेताओ द्वारा समाज के लिये किये गये महत्वपूर्ण सहयोग के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि जब सवरा समाज जाति प्रमाण पत्र की मात्रात्मक त्रुटि से संघर्ष कर रहे थे उसी समय जशपुर जिले के कई वरिष्ठ नेताओं सहित छतीसगढ़ के भाजपा के वरिष्ठ जनो का साथ मिला जिसमे मुख्य रूप से स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव जी विष्णुदेव साय , नंदकुमार साय ,राजा रणविजय सिँह जूदेव , युद्धवीर सिँह जूदेव जी  गोमती साय , भरत साय , रोहित साय, प्रबल प्रताप सिँह जूदेव ने अपने अपने स्तर से सहयोग किया तथा मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृह मंत्री अमित शाह एवं आदिवासी मंत्री भारत सरकार से मिलकर समाज की जाती मात्रात्मक त्रुटि के विषय में अवगत कराते हुए राज्य सभा एवं लोकसभा मे st बिल को पारित कराने के लिए आग्रह किया तथा तत्कालीन रायगढ़-जशपुर सांसद  गोमती साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, आदिवासी मंत्री अर्जुन मुंडा को लोकसभा एवं राज्य सभा मे लोक सभा सांसद रहते हुए पत्र लिखकर निवेदन किया था साथ ही सवरा समाज को 2005 से मंडल अध्यक्ष से लेकर जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद तथा आज विधायक के रूप मे समाज का सहयोग कर रही है जो सवरा समाज के लिए मुखिया से बढ़कर है। उक्त उदबोधन देने के दौरान समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री सिदार स्वर्गीय दिलीप सिंह जूदेव एवं युद्धवीर सिँह जूदेव का नाम लेकर भावुक हो गए, सवरा समाज के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि भगवान जगन्नाथ विश्व बसु सबर एवं नील माधव भगवान के पुरी मे राजा इंद्रदुमन ने अपने सेना पति को भेजकर के विश्व बसु सबर की पुत्री से प्रेम विवाह कर उनका विश्वास जीतकर भगवान नील माधव को पुरी ले जाकर भगवान जगन्नाथ के रूप मे स्थापित किया तथा त्रेता युग मे भगवान राम के साथ सम्बन्ध एवं द्वापर युग मे जरा सबर के हाथ मे मरना स्वीकार किया तथा युगो युगो तक यह सवरा सबर समाज प्राचीनतम समाज है तथा भगवान की भक्ति करते आ रहा है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की हमारे समाज के बाहुल्य जिला महासमुंद, सारंगढ, रायगढ़ जांजगीर, एवं शक्ति के नव विधानसभा सीट जिसमे अनुसूचित जाति एवं सामान्य सीट हो जाने के कारण चुनाव लड़ने से वंचित हो जा रहे है जो की 2018 के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिँह जी के साथ सामाजिक प्रतिनिधि मंडल के साथ समझौता हुवा है जिसमे सवरा समाज को निगम मंडल मे दो पद देने का भरोसा दिलाया था उसी को पूरा कराने का आग्रह किया गया।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील गुप्ता ने अपने उदबोधन मे कहा की सवरा समाज का प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री श्री साय से मिला था तथा समाज ने आज हम सब को बुलाकर सम्मान किया इसके लिए समाज को धन्यवाद दिया तथा उनकी जो भी मांग है उसको मुख्यमंत्री जी को अवगत कराने का भरोसा दिलाया।
जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय ने अपने उदबोधन मे कहा की सवरा समाज का यह सम्मान कार्यक्रम मे आपने मुझे बुलाकर जो सम्मान दिया है उसके लिए समाज को धन्यवाद दिया तथा समाज के प्रतिनिधि मंडल ने नदी गाँव (सरिया )सवरा समाज प्रदेश सम्मेलन मे मुख्यमंत्री जी को बुलाने के लिए समाज के आग्रह को स्वीकार किया तथा माता सबरी गुड़ी हेतु तीन लाख रूपये देने की घोषणा किया सवरा समाज ने उनके घोषणा से सालिक साय जिंदाबाद के नारे लगाए ।
सामाजिक सम्मलेन के मुख्य अतिथि  गोमती साय ने सवरा समाज के इस जिला इकाई सम्मेलन मे आमंत्रित करने के लिए समाज को धन्यवाद दिया तथा समाज ने गुड़ रोटी से तोलकर जो सम्मान दिया उसके लिए समाज को धन्यवाद दिया तथा सवरा समाज की पुरानी इतिहास को याद दिलाया उन्होंने कहा की मेरे से समाज के जाति प्रमाण पत्र संघर्ष मे जो बना मैने राज्य सरकार से लेकर केन्द्र सरकार तक आप लोगो की मांग को रखा आज आपका जाति प्रमाण पत्र बन रहा है इसके लिए मंच से भारत देश के प्रधानमंत्री, गृह मंत्री आदिवासी मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिँह वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी को ह्रदय से धन्यवाद दिया तथा समाज की मांग पर ग्राम पंचायत तमता सवरा समाज के सामुदायिक भवन के लिए दस लाख रूपये का देने की घोषणा किया,विधायक के इस घोषणा से समाज ने गोमती साय जिंदाबाद के नारे लगाए ,विधायक गोमती साय ने समाज के लोगो से आग्रह किया कि वे अपनी जाति सामाजिक परम्परा को बनाये रखे क्योकि उसी से जाती समाज की सार्वजनिक कार्यशैली को देखी जाती है जो समाज के वर्ग को निर्धारण करता है।
कार्यक्रम के अंतिम चरण में समाज के सेवा निवृत अधिकारी कर्मचारी, कार्यरत कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, समाज के जाति प्रमाण पत्र संघर्ष मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले नवोदय, एक लब्य, इंजी नियरिंग, एम बी बी एस, नायब तहसीदार सहित अनेक पद पर चयन होने वाले पालको को भी सम्मान किया गया तथा कु. मोनिका श्याम पुलिस अधीक्षक सुकमा के पिता लखेश्वर श्याम शक्ति, हरि प्रसाद भोय ग्राम हीरापुर पथलगांव के नायब तहसीलदार मे चयन होने पर उनके पिताजी को सम्मान किया गया। आज के कार्यक्रम मे समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रेमलाल सिदार, प्रदेश संरक्षक जयदेव भोई, प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद वीसी, बृष केतु भोय, रामकुमार सिदार प्रदेश महामंत्री गजानंद भोई, विराट भोई, गया राम बुडेक, प्रदेश कोषाध्यक्ष युवराज रावल, प्रदेश उप कोषाध्यक्ष चूड़ा मणि भोई युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ रमाकांत भोई महिला प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष डॉ संध्या भोई, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ श्रीमती सुनीति भोय प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र कांति भोई पुसोर के पूर्व जनपद अध्यक्ष सुशील भोय जिलाध्यक्ष गण सुनाधर विशाल, जशपुर, सुलोचन सिदार सारंगढ सन्यासी भोय सरगुजा, दिलीप भोय जिला सचिव, जिला उपाध्यक्ष मोहन भोय, संजय भोय, घसिया भोय महेश सबर जिला कोषाध्यक्ष सियांबर भोय, जिला महामंत्री मदन भोय, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्रीमती कल्पना भोय, ब्लॉक अध्यक्ष गण सुमत भोय पथलगांव, ब्लॉक अध्यक्ष फरसा बहार झबेर भोय, ब्लॉक अध्यक्ष लैलूंगा लाला राम भोय, ब्लॉक अध्यक्ष तमनार माया धर सरल, ब्लॉक अध्यक्ष घरघोड़ा संतोष विशाल, ब्लॉक अध्यक्ष धरमजयगढ़ सुरेश भोय, पूर्व जिलाध्यक्ष मिनकेतन भोय, टिकेश्वर भोय सभी प्रांतीय, जिला, ब्लॉक पदाधिकारी महिला बच्चे सभी की उपस्थिति रही मंच का संचालन लाला राम भोय, गजानंद भोई जी ने किया आभार प्रकट जिलाध्यक्ष सुनाधर विशाल ने किया एवं कार्यक्रम समापन की घोषणा किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.