Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

लोकतंत्र सेनानी व मीसा बंदी महावीर प्रसाद जैन का निधन, जशपुर में शोक की लहर, आपातकाल के दौरान झेला था कारावास

जशपुरनगर 5 मार्च 2026 :-/ जशपुर जिले के वरिष्ठ समाजसेवी, मीसा बंदी एवं लोकतंत्र सेनानी महावीर प्रसाद जैन का निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही जैन समाज सहित पूरे जशपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई। शहर और आसपास के क्षेत्रों में उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लग गया।

बताया जाता है कि स्वर्गीय महावीर प्रसाद जैन आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की रक्षा के लिए संघर्ष करने वाले प्रमुख लोकतंत्र सेनानियों में शामिल थे। उस कठिन दौर में उन्होंने अपने सिद्धांतों से समझौता किए बिना लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आवाज बुलंद की थी। इसी कारण उन्हें मीसा (MISA) के तहत बंदी बनाकर जेल भेजा गया था। कठिन परिस्थितियों और यातनाओं के बावजूद वे लोकतंत्र और जनाधिकारों के प्रति अपने संकल्प पर अडिग रहे।

जशपुर जिले में वे एक सम्मानित और सक्रिय सामाजिक व्यक्तित्व के रूप में पहचाने जाते थे। जैन समाज के धार्मिक आयोजनों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनहित से जुड़े कार्यों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहती थी। वे हमेशा समाज को संगठित रखने और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के लिए प्रयासरत रहते थे।

उनके निधन की खबर मिलते ही जिले के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, जैन समाज के पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में लोगों ने गहरा शोक व्यक्त किया है। लोगों ने उन्हें लोकतंत्र का सच्चा प्रहरी, समाज का मार्गदर्शक और प्रेरणादायी व्यक्तित्व बताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.