August 3, 2025 11:05 pm
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
सरगुजा संभाग

“एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत महाकुल यादव समाज ने किया वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक जागरूकता की दिशा में उठाया गया अनुकरणीय कदम

 

जशपुरनगर। श्रावण मास के पावन अवसर पर महाकुल यादव समाज द्वारा “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत गिरी गोवर्धन धाम, फरसाबहार तहसील, जशपुर में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ समाज में मातृसम्मान, श्रद्धा और चेतना को जागृत करना था।इस अभियान का नेतृत्व प्रदेश महाकुल यादव समाज के प्रदेश अध्यक्ष  परमेश्वर यादव एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश यादव के आह्वान पर किया गया, जिनके मार्गदर्शन में सैकड़ों लोगों ने इस कार्यक्रम में सहभागिता की। समाज के लोगों ने अपनी माँ के नाम पर वृक्ष लगाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महाकुल यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं गणमान्यजन भी उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से जिला अध्यक्ष  अशोक यादव, नरसिंह यादव , मुरली यादव , हिमसागर खुटिया,जयराम खुटिया सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे।कार्यक्रम की सफलता में स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक संगठनों का भी सराहनीय योगदान रहा।इस मौके पर
डीडीसी  वेदप्रकाश भगत एवं मंडल अध्यक्ष  मुक्तेश्वर ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए एक प्रेरणादायक पहल बताया।

*पर्यावरण और सामाजिक मूल्यों की प्रेरणा*

यह वृक्षारोपण अभियान न केवल पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैला रहा है, बल्कि समाज में माँ जैसे आदर्श प्रतीकों के प्रति सम्मान एवं भावनात्मक जुड़ाव को भी मजबूती दे रहा है।“एक पेड़ माँ के नाम” का यह भावपूर्ण संदेश आज एक जन-आंदोलन का रूप ले रहा है, जो पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक एकता का भी प्रतीक बन चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button