August 4, 2025 4:17 am
ब्रेकिंग
रात में हत्या की, नदी किनारे फेंका शव… मुजफ्फरपुर में महंत के मर्डर से सनसनी छत्तीसगढ़: कांवड़ यात्रा में शामिल हुए CM विष्णु देव साय, भगवान शिव का किया रुद्राभिषेक, प्रदेश की ख... बाढ़ से हाहाकार! UP में 12 की मौत, बिहार में कई गांवों से टूटा संपर्क, हिमाचल में 300 सड़कें बंद शहर के सभी 20 वार्डों में होगा विद्युत पोल विस्तार,उपमुख्यमंत्री ने दी 30 लाख की स्वीकृति - पत्थलगांव बस स्टेण्ड के समीप रखियो की दुकान सजधज कर तैयार सावन की पावन बेला में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया भगवान शिव का रूद्राभिषेक, प्रदेशवासियों की ... *प्रधानमंत्री की विशेष पहल से बस्तर समेत प्रदेश भर में रेल सेवाओं का बढ़ा दायरा : मुख्यमंत्री श्री स... सनातन धर्म पर जमकर बरसे NCP नेता जितेंद्र आव्हाड, शिवाजी महाराज से लेकर अंबेडकर तक का किया जिक्र क्या साफ होने लगा है यमुना का पानी, दिल्ली सरकार ने क्या बताया? ‘मोदी-योगी’ को भी फंसाने की थी साजिश…मालेगांव केस में प्रज्ञा ठाकुर ने ATS पर लगाया गंभीर आरोप
पंजाब

Petrol Pump में लगी लंबी-लंबी कतारें, वाहनों में तेल भरने से इंकार, मची हाहाकार

बठिंडा: शहर के किशोरी राम रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप मालिक ने पुराने बिलों का भुगतान न मिलने से नाराज़ होकर शुक्रवार को नगर निगम के वाहनों में पेट्रोल और डीज़ल भरने से इनकार कर दिया। इसके बाद पूरी सड़क पर निगम के वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं, जिनमें घर-घर कूड़ा इकट्ठा करने वाले मिनी टिपर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां और जेसीबी आदि शामिल थीं।

पंप मालिक द्वारा तेल भरने से इनकार करने के कारण निगम के मिनी टिपर सुबह घर-घर कूड़ा इकट्ठा करने नहीं जा सके। निगम के सारे वाहन करीब तीन घंटे तक पेट्रोल पंप के बाहर खड़े रहे। इस दौरान वाहनों के ड्राइवरों ने निगम के खिलाफ नारेबाज़ी भी की। इसके बाद नगर निगम अधिकारियों में हड़कंप मच गया और सैनिटेशन शाखा के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंप मालिक को भरोसा दिलाया कि उसके पुराने बिलों का भुगतान कर दिया जाएगा।

इस भरोसे के बाद पंप मालिक ने फिर से वाहनों में पेट्रोल भरना शुरू कर दिया। इसके बाद निगम के सभी वाहन पेट्रोल प्राप्त करने के बाद अपने-अपने कार्य पर रवाना हो सके। बताया जा रहा है कि पंप मालिक की नगर निगम के पास लगभग 10 लाख रुपये की पेमेंट बकाया थी, जिसे लेने के लिए वह कई बार निगम दफ्तर के चक्कर भी लगा चुका था, लेकिन भुगतान में देरी हो रही थी। इसी ग़ुस्से में पंप मालिक ने यह कदम उठाया।

Related Articles

Back to top button