April 4, 2026 10:37 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
सरगुजा संभाग

फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण को मिली स्वीकृति, भाजपा मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

फरसाबहार, 26 जुलाई।फरसाबहार में विश्राम गृह निर्माण की लंबे समय से की जा रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा इस परियोजना के लिए 1 करोड़ 72 लाख रुपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस निर्णय से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों में खुशी का माहौल है।

इस स्वीकृति के लिए भाजपा जिला पंचायत सदस्य जशपुर वेदप्रकाश भगत एवं मंडल पंडरीपानी फरसाबहार के अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय सहित मंडल कार्यकारिणी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने पूर्व में किए गए घोषणा को प्राथमिकता देते हुए जनहित में यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।

मंडल अध्यक्ष मुक्तेश्वर साय ने कहा कि फरसाबहार जैसे दूरस्थ क्षेत्र में विश्राम गृह का निर्माण आमजन, जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों के लिए एक उपयोगी सुविधा साबित होगा। इससे विकास कार्यों की निगरानी एवं योजनाओं के क्रियान्वयन में भी सहूलियत होगी।

उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। फरसाबहार क्षेत्रवासियों की ओर से उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस फैसले से शासन की संवेदनशीलता और विकास के प्रति गंभीरता स्पष्ट होती है।

इस अवसर पर मंडल के अन्य पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें विकास पुरुष की संज्ञा दी और आशा जताई कि आने वाले समय में भी इसी तरह जनहित के कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button