Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bhopal Crime: भोपाल में HIV संक्रमित साइको किलर गिरफ्तार; गे डेटिंग एप के जरिए बनाता था शिकार Indore Crime News: एनआईटी हैदराबाद से बीटेक करने वाले युवक ने इंदौर में की आत्महत्या; डिप्रेशन और रै... Chhindwara Land Scam News: छिंदवाड़ा में सियासी घमासान; कांग्रेस विधायक सुनील उईके का सांसद बंटी साह... Bhopal News: ऐशबाग में बुजुर्ग दंपति की संदिग्ध मौत; घर से आती बदबू के बाद मिली डीकंपोज लाशें Unexplained Weight Loss: बिना डाइट और एक्सरसाइज वजन क्यों घट रहा है? जानें इसके पीछे की गंभीर बीमारि... Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ...

करबला रोड पांच दिनों से अंधेरे में, स्ट्रीट लाइट बंद होने से राहगीरों को परेशानी, नगर पालिका की लापरवाही से बढ़ रहा असुरक्षा और दुर्घटना का खतरा

जशपुरनगर – शहर के प्रमुख मार्गों में शुमार बिरसा मुंडा चौक से करबला तक की मुख्य सड़क बीते पांच दिनों से अंधेरे में डूबी हुई है। रात होते ही यह व्यस्त मार्ग वीरान और असुरक्षित नजर आता है, जिससे यहां से गुजरने वाले राहगीरों और वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय निवासी प्रदीप तिग्गा के अनुसार, स्ट्रीट लाइटें पिछले कुछ दिनों से बंद हैं और नगर पालिका के विद्युत विभाग को कई बार इसकी सूचना दी जा चुकी है। लेकिन कर्मचारी जिम्मेदारी लेने की बजाय केवल इतना कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं कि उन्हें अधिकारी जहां भेजेंगे, वे वहीं कार्य करेंगे। यह स्थिति तब और गंभीर हो जाती है जब देखा जाए कि हाल ही में नगर में अंडरग्राउंड केबल आधारित स्ट्रीट लाइट सिस्टम स्थापित किया गया है, जिससे अधिकांश क्षेत्रों में रात के समय दूधिया रोशनी रहती है। इसके बावजूद करबला रोड इस सुविधा से वंचित है, जिससे यह सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यह मार्ग नगर की प्राथमिकता में नहीं आता।
अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं की आशंका के साथ-साथ असामाजिक तत्वों की गतिविधियों में भी इजाफा देखा गया है। लोगों का कहना है कि वार्ड पार्षद की ओर से सिर्फ आश्वासन मिलते हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.