Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Vinesh Phogat News: विनेश फोगाट के मुद्दे पर रणदीप सुरजेवाला का सरकार पर तीखा हमला; पूछे कई गंभीर सव... Crime News: शराब की लत ने उजाड़ा घर; नशेड़ी घर जमाई ने पत्नी और सास पर किया जानलेवा हमला, दोनों अस्प... Senior Citizen News: बुजुर्गों के लिए बड़ी खुशखबरी; श्री हजूर साहिब की नि:शुल्क यात्रा शुरू, जानें आ... NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की...

जिला स्तरीय कौशल तिहार का आयोजन, इलेक्ट्रिशियन इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता में युवाओं ने दिखाया हुनर

जशपुरनगर – आज जिला परियोजना लाइवलीहुड कॉलेज जशपुर में जिला स्तरीय कौशल तिहार का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर खास तौर पर इलेक्ट्रिशियन इंस्टॉलेशन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें लाइवलीहुड कॉलेज के प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना (PMKVY) के तहत प्रशिक्षित सात लाभार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

यह प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई थी। पहली श्रेणी 22 वर्ष से कम आयु के प्रतिभागियों के लिए थी, जबकि दूसरी श्रेणी में 22 से 45 वर्ष के बीच के लाभार्थियों ने भाग लिया।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला परियोजना लाइवलीहुड के प्रशिक्षक, कौशल विकास प्राधिकरण के सहायक संचालक और आईटीआई आरा के प्राचार्य शामिल रहे, जिन्होंने प्रतिभागियों के कौशल का बारीकी से मूल्यांकन किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रेरित करना और उन्हें रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सहायता प्रदान करना था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.