Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
NH 45 Traffic Alert: गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में ट्रेलर पलटने से लगा महाजाम; सड़क के दोनों ओर लगी वाहन... Water Crisis Management: अब गर्मी में नहीं प्यासा रहेगा शहर; जल संकट के स्थायी समाधान के लिए कलेक्टर... Chhattisgarh Election 2026: धमतरी में पंचायत चुनाव के लिए प्रशासन अलर्ट; धारा 144 के साथ चुनावी सभाओ... Prayagraj to Bilaspur News: 'आखिरी सफर' साबित हुई बस यात्रा; प्रयागराज से बिलासपुर जा रहे यात्री की ... Chhattisgarh News: खाद की किल्लत से किसान परेशान! यूनियन ने साय सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, आंदोलन क... Dhamtari News: धमतरी में 'चंगाई सभा' का भारी विरोध; हिंदू जागरण मंच ने प्रार्थना सभाओं पर रोक लगाने ... Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में 'हरा सोना' का संग्रहण शुरू; करतला ब्लॉक की कारी बाई और खेमबाई ने की... GPM News: छत्तीसगढ़ के जीपीएम में मिलीं दुर्लभ पांडुलिपियां; संस्कृति मंत्रालय ने शुरू किया डिजिटलाइ... IPL 2026: रायपुर में RCB vs MI मैच का फीवर; जर्सी और कैप से सजा बाजार, विराट कोहली के नाम की सबसे ज्... IPL 2026: रायपुर में आज RCB vs MI का महामुकाबला; विराट कोहली और रोहित शर्मा के बीच होगी कड़ी टक्कर

सावन महोत्सव और विजय दिवस का भव्य आयोजन : डी पी एस प्राइमरी बालाजी एवं देव पब्लिक स्कूल में उल्लासपूर्ण कार्यक्रम

जशपुरनगर – शनिवार को डी पी एस प्राइमरी बालाजी और देव पब्लिक स्कूल में सावन महोत्सव एवं विजय दिवस का संयुक्त रूप से भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों ने मिलकर भारतीय संस्कृति, परंपरा और वीरता के रंगों से सराबोर एक यादगार कार्यक्रम प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रांगण में दीप प्रज्वलन से हुई। तत्पश्चात प्राचार्य जयंती सिन्हा ने विद्यार्थियों को सावन के महत्व और कारगिल विजय दिवस की गौरवगाथा से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि यह दिन हमारे देश के वीर जवानों के अद्वितीय साहस और बलिदान को याद करने का अवसर है, जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध में भारत की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
सावन महोत्सव के आयोजन में स्कूल की डायरेक्टर सुनीता सिन्हा ने कहा कि सावन महोत्सव का उद्देश्य बच्चों को संस्कृति और प्रकृति से जोड़ना है। विद्यालय इस प्रकार का आयोजन कर बच्चों के सर्वांगीण विकास में मदद करता है। आज कार्यक्रम में विद्यालय में हरियाली और उत्सव का अद्भुत वातावरण देखा गया। आज नन्हे बच्चों द्वारा नृत्य के माध्यम से सावन के स्वागत में समा बांध दिया। चीट गेम, रैंप वॉक, बिंदी पेस्टिंग, डांस जैसे रचनात्मक गतिविधियों में छात्रों और उनकी मांओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विजेताओं को गिफ्ट देकर सम्मानित किया गया
विजय दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा विशेष रूप से तैयार की गई नाट्य प्रस्तुति ने सभी को भावविभोर कर दिया। इस नाटक में भारतीय सैनिकों की वीरता और कठिन परिस्थितियों में भी राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा को दर्शाया गया। इसके साथ ही विजय दिवस पर पेंटिंग और निबंध का कंपीटीशन का भी आयोजन किया गया। इस आयोजन ने बच्चों के मन में देश प्रेम की भावना को और प्रगाढ़ किया।
डी पी एस प्राइमरी बालाजी स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम में बच्चों ने भारतीय सेना के शौर्य को सलामी देते हुए सैनिकों को धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्यों, अतिथियों और अभिभावकों ने भी अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। उन्होंने छात्रों की प्रस्तुति की भूरी-भूरी प्रशंसा की और ऐसे आयोजनों को बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मैनेजिंग डायरेक्टर ओम प्रकाश सिन्हा ने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन हेतु बधाई दी और कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में देशभक्ति, संस्कृति और एकता की भावना को जागृत करते हैं।
इस संयुक्त महोत्सव ने सावन की हरियाली और विजय दिवस की शौर्यगाथा को एक साथ मनाकर विद्यालय परिसर को देशभक्ति और संस्कृति के रंगों से सराबोर कर दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.