March 29, 2026 3:47 pm
ब्रेकिंग
Indore News: इंदौर को नर्मदा के चौथे चरण की सौगात, CM मोहन यादव ने किया 2.5 लाख नल कनेक्शन का भूमिपू... Indian Army LMG: इंडियन आर्मी की बढ़ी फायर पावर, अडाणी डिफेंस ने सौंपी 2,000 LMG की पहली खेप Balaghat Road Accident: बालाघाट में भीषण सड़क हादसा, कार में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत Private School Book Scam: बुक फेयर के नाम पर प्राइवेट स्कूलों की मनमानी, रियलिटी चेक में एक ही वेंडर... Satpura Tiger Reserve: मरे बैल के मांस में यूरिया मिलाकर बाघ का शिकार, 24 दिन बाद मिला शव, 5 गिरफ्ता... MP Government Holiday: 30 मार्च को मध्य प्रदेश में नहीं खुलेंगे सरकारी ऑफिस, CM मोहन यादव का आदेश Mandla News: मंडला में पानी के लिए हाहाकार, पार्षद ने खुद उठाई कुदाली, नगर परिषद की लापरवाही उजागर MP Wildlife News: खिवनी में बाघिन 'मीरा' और शावकों का दिखा अद्भुत नजारा, पर्यटकों के सामने आया 'युवर... 'मन की बात' में PM मोदी की बड़ी अपील: दुनिया में पेट्रोल-डीजल का हाहाकार, अफवाहों पर ध्यान न दें देश... IPL में विराट के 8730 रनों का पोस्टमार्टम: उम्र बढ़ने के साथ गेंदबाजों के लिए और बड़ा खौफ बन रहे हैं...
सरगुजा संभाग

अघोरेश्वर भगवान राम प्राकृतिक चिकित्सा परिसर का उद्घाटन, रोगियों का उपचार प्रारम्भ

जशपुर । अघोरपीठ वामदेव नगर गम्हरिया,जशपुर आश्रम परिसर के सामने बनी अघोरेश्वर भगवान राम प्राकृतिक चिकित्सा परिसर का बाबा भगवान राम ट्रस्ट के अध्यक्ष पूज्यपाद गुरूपद संभव राम जी द्वारा उद्घाटन किया गया। परिसर का उद्घाटन प्रातः परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी के चित्र पर विधिवत् पूजन आरती पश्चात नारियल फोड़कर किया गया।
इस अवसर पर नस-नाड़ी रोग चिकित्सा हेतु वैद्य चन्द्रगुप्त साहू को आमत्रिंत किया गया था। परिसर के उद्घाटन पश्चात वैद्य साहू द्वारा रोगियो की चिकित्सा प्रारंभ की गयी। मुख्य रूप से लकवा, दर्द,साइटिका आदि दर्द से जूझ रहे रोगियांे की चिकित्सा की जा रही है। अभी पूर्व से पंजीकृत रोगियों की चिकित्सा की जा रही है। अभी प्रतिदिन पंजीकृत मरीजों का प्रातः से रात्रि तक इलाज किया जा रहा है जो शनिवार दोपहर तक प्रतिदिन जारी रहेगा। ट्रस्ट से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रति माह इस शिविर का आयोजन किया जायेगा। जिन रोगियों को अपना इलाज कराना है वे गम्हरिया आश्रम में आकर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है। भविष्य में इस परिसर में अन्य रोगो की भी प्राकृतिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध की जायेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button