March 30, 2026 9:59 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
मुख्य समाचारसरगुजा संभाग

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से कृषकों को मिल रहा निरंतर लाभ, आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर हो रहे किसान

 

जशपुर, 02 अगस्त 2025/ प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत आज देशभर के किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 20वीं किस्त का वितरण किया गया। उत्तर प्रदेश के वाराणसी से इस कार्यक्रम का राष्ट्रीय शुभारंभ हुआ, जिसका प्रभाव जिला जशपुर के कृषकों में भी उत्साह देखने को मिला।

 

जशपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम नारायणपुर निवासी कृषक धीरजन राम को योजना प्रारंभ होने से लेकर अब तक प्रत्येक किस्त प्राप्त हो रही है। आज उन्हें 20वीं किश्त भी प्राप्त हुई।

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना उनके जैसे छोटे किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। खेती-किसानी के मौसम में बीज, खाद, दवाई, सिंचाई और मजदूरी जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने में यह राशि अत्यंत सहायक होती है। उन्होंने कहा कि “इस योजना से साल में ₹6000 मिलते हैं, जो हम जैसे ग्रामीण कृषकों के लिए बहुत मायने रखते हैं। अब हमें खेती के लिए इधर-उधर उधार नहीं मांगना पड़ता।”

 

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय किसानों को बेहतर लाभ देने के लिए सार्थक प्रयास भी कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ शासन की सतत् निगरानी और जिला प्रशासन के समन्वय से योजना का लाभ जिले के पात्र कृषक तक पहुंच रहा है।

किसानों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button