Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
लखीसराय: अशोकधाम हॉल्ट पर करंट की अफवाह से मची भगदड़, 8 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम; DM ने स्पष्ट की स्थ... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर किरेन रिजिजू का विपक्ष पर तीखा पलटवार रामपुरहाट टीएमसी दफ्तर में फंदे से लटके मिले पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी: सुसाइड नोट में मानसिक ... बॉम्बे हाईकोर्ट क्लर्क टाइपिंग टेस्ट में तकनीकी गड़बड़ी: वाशिम समेत कई केंद्रों पर हंगामा, छात्रों न... 'बिहार बन रहा पेपर लीक की राजधानी': तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर तीखा हमला, 19 अगस्त को राजभवन मार्च... पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' बयान पर BJP-कांग्रेस आमने-सामने, छिड़ा सियासी घमासान बरेली: सरकारी नौकरी का झांसा देकर रचाई शादी, विरोध पर बेल्ट से पीटा और छीने जेवर; पति समेत ससुराल वा... सुखबीर बादल पर हमले की NIA जांच की मांग: हरसिमरत कौर बादल ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, बड़ी ... भिवंडी: दरगाह में इलाज के नाम पर महिला से अघोरी रस्में व प्रताड़ना; UP भागने की फिराक में था मौलवी, ... दिल्ली में पूरा हुआ 100 'अटल कैंटीन' का संकल्प: DU मेट्रो स्टेशन से 25 नई कैंटीन शुरू, मात्र ₹5 में ...

विघ्नहर्ता के वेलकम के लिए सजा रायपुर, क्यूट बाल गणेश और पगड़ी वाले बप्पा की डिमांड

रायपुर: कुछ ही दिनों में गणेशोत्सव का इंतजार खत्म होने वाला है. देशभर में बप्पा के स्वागत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं. रायपुर में भी विघ्नहर्ता का वेलकम करने के लिए बाजार सज गए हैं. प्यारी-प्यारी प्रतिमाओं और डेकोरेशन के सामानों से मार्केट गुलजार है. इस रिपोर्ट में आपको बताते हैं इस बार मार्केट में क्या है खास?

प्रतिमाओं में क्या है डिमांड?: जमाना AI का हो गया है, ऐसे में गणेशोत्सव में भी AI की एंट्री होना लाजमी है. AI वाली आकर्षक प्रतिमाओं की डिमांड ज्यादा है. इसमें भी बाल गणेश, राधा कृष्णा और खासकर पगड़ी वाली प्रतिमाएं ट्रेंड कर रही हैं.

अब बात डेकोरेशन की: इस बार बाजार में रेडिमेड डेकोरेटेड पंडाल भी बिक रहे हैं. प्रतिमाओं के साथ पंडाल के कलर का कॉम्बिनेशन देखने मिल रहा है. छोटे-छोटे फैंसी पंडाल बाजार में उपलब्ध हैं. इसमें भी लाइट कलर की डिमांड ज्यादा है.

इस बार लोग हल्के रंग के ट्रायंगल, सर्कल और स्क्वायर शेप वाले पंडाल ज्यादा पसंद कर रहे हैं. पगड़ी वाले गणपति की डिमांड सबसे ज्यादा है.– हरीश चंदवानी, दुकानदार

अप्रैल से ही शुरू हुई मूर्तियों की मेहनत: गणेश मूर्तियां बनाने का काम कलाकार अप्रैल से ही शुरू कर देते हैं, क्योंकि हर मूर्ति को आकार देने में महीनों की मेहनत लगती है. इस बार कपड़े, स्टोन और सजावटी सामानों के दाम बढ़ने से मूर्तियों की कीमत में भी इजाफा हुआ है.

गणपति की मूर्ति बनाने में 4-5 महीने लगते हैं. इस बार रॉ मटेरियल महंगे हो गए हैं, इसलिए मूर्तियों के दाम 15-20% बढ़ गए हैं.– राजेंद्र शर्मा, मूर्तिकार

मेरे पास 500 से 21 हजार रुपए तक की प्रतिमाएं हैं. इस बार बाल गणेश सबसे ज्यादा बिक रहे हैं, लेकिन क्यूट और ट्रेडिशनल लुक वाले बप्पा भी लोगों को खूब पसंद आ रहे हैं.– भूषण साहू, दुकानदार

Leave A Reply

Your email address will not be published.