Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sharmistha Mukherjee on PM Modi: 'आप मोदी से नफरत या प्यार करें, लेकिन ब्रांड मोदी को नजरअंदाज नहीं ... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे हत्याकांड में 'राजस्थान कनेक्शन'; आरोपी चेतन चौधरी का कौन है सिया गो... RCP Singh-Nitish Kumar Meeting: क्या जेडीयू में होगी आरसीपी सिंह की वापसी? नीतीश कुमार से मुलाकात के... Sandeep Singh Murder Case: लखनऊ एनकाउंटर में कुख्यात शूटर संजय का खात्मा; 5 लाख की सुपारी लेकर की थी... Haveri Wedding News: सगाई में दिए गहने निकले नकली, रोल्ड गोल्ड का पता चलते ही टूटी शादी; जानें पूरा ... Sirohi Social Boycott: मृत्युभोज में घी के मालपुए नहीं बने तो 43 परिवारों का हुआ हुक्का-पानी बंद; जा... Surat Murder Case: मामूली बात पर खूनी खेल; होटल में अकेला छोड़ने पर दोस्त ने दोस्त को उतारा मौत के घा... Maharashtra Mahila Kisan Sashaktikaran Bill: महिला किसानों को मिलेगा स्वतंत्र दर्जा; महाराष्ट्र सरका... West Bengal Bill 2026: बंगाल में 'गुंडा' एक्ट की तैयारी; सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों ... Heartbreaking Case: ट्रेन में बच्ची की मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ दुष्कर्म और हत्या का ख...

साल में सिर्फ एक दिन खुलता है छत्तीसगढ़ का ये रहस्यमयी मंदिर, मन्नत मांगने उमड़ते हैं हजारों श्रद्धालु,

केशकाल/प्रकश नाग: साल में एक बार खुलने वाला ग्राम आलोर झाटीबन की पहाड़ी गुफा पर स्थित माँ लिंगेश्वरी मंदिर इस साल 03 सितंबर 2025 दिन बुधवार को खुलेगा। आपको बता दें कि धार्मिक आस्था के लिए पूरे विश्व में प्रख्यात बस्तर की खूबसूरत वादियों में शिवलिंग के अवतार में माता लिंगेश्वरी विराजमान हैं।

यह मंदिर ग्राम झाटीबन आलोर के पहाड़ों के बीच एक गुफा में स्थित है, जहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में भक्त विभिन्न राज्यों से मन्नत की कामना लिए दर्शन हेतु आते हैं। यहाँ मान्यता है कि अधिकतर निःसंतान दंपत्ति संतान प्राप्ति के लिए माता के दर्शन करने आते हैं। श्रद्धालुओं को माता लिंगेश्वरी मेले का बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसमें छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु अपनी मनोकामना लिए माता के दर्शन के लिए एक दिन पहले लाईन लगाने पहुंचते हैं।

 माँ लिंगेश्वरी सेवा समिति के पुजारी नंदलाल दीवान (ग्राम आलोर झाटीबन) ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 03 सितंबर 2025, दिन बुधवार को गुफा का पट खोला जाएगा। इस मंदिर में सबसे अधिक निःसंतान दंपत्ति दर्शन हेतु पहुंचते हैं, क्योंकि पूर्वजों की मान्यता है कि लिंगेश्वरी माई के दर्शन करने वाले श्रद्धालु खीरा चढ़ाते हैं।

बाद में वह खीरा पुजारी द्वारा उस दंपत्ति को वापस दिया जाता है। पुजारी खीरे को दोनों पति-पत्नी को बराबर हिस्से में नाखून से काटकर खाने के लिए कहते हैं। इसके बाद उनकी मन्नतें पूरी होती हैं। इसी कारण पूरे छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों से भी श्रद्धालु लिंगेश्वरी माई के दर्शन हेतु आते हैं। हर साल IBC24 न्यूज़ चैनल के माध्यम से भी सभी दर्शकों को माँ लिंगेश्वरी के दर्शन कराए जाते हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.