March 30, 2026 12:02 am
ब्रेकिंग
Tamil Nadu Election 2026: अभिनेता विजय का चुनावी आगाज, दो विधानसभा सीटों— पेरम्बूर और त्रिची ईस्ट से... Rahul Gandhi Gujarat Attack: गुजरात में दलित-आदिवासी उत्पीड़न का मुद्दा, राहुल गांधी के आरोपों से गर... Lok Sabha Session: लोकसभा में गूंजेगा नक्सलवाद का मुद्दा, गृह मंत्री अमित शाह बताएंगे नक्सलवाद खत्म ... उत्तम नगर में 'उड़ता दिल्ली'! सौरभ भारद्वाज का सनसनीखेज आरोप- 'खुलेआम बिक रहा नशा, सो रही है पुलिस' Amit Shah on Assam UCC: असम में यूसीसी की तैयारी! चार शादियों पर रोक और नए कानून को लेकर गृह मंत्री ... Harvesting Accident News: हार्वेस्टर से गेहूं की कटाई के दौरान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आई मशीन, चा... Nandigram Assembly Election: नंदीग्राम में इस बार भी खिलेगा कमल, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने... Purnia Mystery Case: मरा हुआ युवक लौटा जिंदा! पूर्णिया में जिसकी लाश जलाई गई वह कौन था? इलाके में फै... Faridkot News: नशा विरोधी अभियान में फरीदकोट बना नंबर वन जिला, पंजाब पुलिस ने ऐसे कंट्रोल किया क्राइ... Firozabad Road Accident: फिरोजाबाद में वैगनआर और बोलेरो की भीषण भिड़ंत, हादसे में 1 की मौत, 4 गंभीर ...
सरगुजा संभाग

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में जशपुर की सड़कों का तेजी से हो रहा विस्तार, तीन महत्वपूर्ण सड़कों का निविदा प्रक्रिया पूर्ण , जल्द होगा निर्माण कार्य प्रारंभ….

 

जशपुरनगर।10 सितम्बर 2025।मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले में सड़क विकास की दिशा में बड़ी पहल की जा रही है। जिले के तीन महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्यों के लिए निविदा प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।आगामी दिनों में इन निर्माण कार्यों की शुरुआत होने से जिलेवासियों को बेहतर यातायात सुविधा और विकास का नया मार्ग मिलेगा।जिले में होने वाले प्रमुख सड़क निर्माण बागबहार-कोतबा मार्ग लंबाई 13.20 कि.मी. केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत इस मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य किया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 37 करोड़ 47 लाख 87 हजार रुपए है।जिसकी निविदा प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है और शीघ्र ही कार्य आरंभ होगा।वहीं जिले की लुडेग-तपकरा-लावाकेरा मार्ग एस.एच. 04 लंबाई 41.00 कि.मी. इस महत्वपूर्ण मार्ग का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण किया जाएगा। इस सड़क के निर्माण पर 99 करोड़ 98 लाख 71 हजार रुपए की राशि व्यय की जाएगी।जिसका निविदा कार्य संपन्न हो चुका है।इसी तरह जशपुर-आस्ता-कुसमी मार्ग कुल लंबाई 28.00 कि.मी. इस मार्ग का निर्माण कार्य भी केन्द्रीय सड़क निधि योजनांतर्गत स्वीकृत है।इस परियोजना की अनुमानित लागत 33 करोड़ 59 लाख 67 हजार है।

बेहतर सड़क से विकास को गति

इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से जशपुर जिले की सड़क व्यवस्था और सुदृढ़ होगी। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के बीच संपर्क बेहतर होगा, व्यापार और आवागमन में आसानी होगी तथा पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button