Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
🚨 जालंधर: डीएवी कॉलेज हॉल्ट के पास दर्दनाक हादसा, फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक ... सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के नए रेट जारी: जानें आज 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी का ताज... स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंजाब के 3 शहरों को ₹4,485 करोड़ की सौगात, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने जारी ... पंजाब में लगातार पेपर लीक पर ABVP का बड़ा एक्शन, शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस के आवास के बाहर जोरदार प्र... सांपला के वार्ड 11 में बेड पर खून से लथपथ मिला 40 वर्षीय मनोज का शव, एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए अम्बाला के साहा में देर रात सिलेंडर से गैस रिसाव के बाद भीषण आग: कमरे में सो रहे 4 युवक गंभीर रूप से... जींद में पीएम मोदी का ऐतिहासिक दौरा, देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन के शुभारंभ से रचा गया नया इतिहास रोहतक: कबड्डी स्टार शीलू बल्हारा समेत 4 पर दहेज हत्या की FIR, पीजीआई में डॉक्टरों के बोर्ड ने किया प... ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भिवानी की जैस्मिन लंबोरिया और प्रिया घनघस का मेडल पक्का, अब गोल्ड के ल... CWG में हरियाणा की 'स्वर्णिम पंच'! मुक्केबाजी फाइनल में पहुंचे 7 खिलाड़ी, नीरज चोपड़ा को सिल्वर पर स...

नोएडा की सड़कों पर ‘मौत’ का सफर! 2,000 किमी तक न लेन मार्किंग, न साइन बोर्ड; हादसों को खुला न्योता

गुजरात हाईकोर्ट ने मुस्लिम वक्फ संस्थाओं की याचिकाओं को खारिज कर दिया है, जिसमें कोर्ट फीस में छूट की मांग की गई थी. मामले पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि वक्फ ट्रिब्यूनल में दायर याचिकाओं पर गुजरात कोर्ट फीस अधिनियम, 2004 लागू होगा. ये मामले सिविल कोर्ट की तरह ही देखे जाएंगे. अब मुस्लिम वक्फ को दूसरे धार्मिक ट्रस्टों या चैरिटेबल संस्थाओं के बराबर माना जाएगा.

कोर्ट ने साफ कर दिया है कि अब से मुस्लिम वक्फ बोर्ड और उससे जुड़ी संस्थाओं को दूसरे धार्मिक ट्रस्टों की तरह कोर्ट फीस देनी होगी. इसके साथ ही, हाई कोर्ट ने एक साथ वक्फ की करीब 150 याचिकाओं को खारिज कर दिया है. लोगों का मानना है कि यह फैसला कानूनी प्रक्रिया में समानता स्थापित करता है, पुराने मुकदमों के निपटारे में तेजी लाएगा.

हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ कहा है कि कानून की नजर में कोई भी पक्ष प्रक्रिया से ऊपर नहीं हो सकता है. इसलिए जो नियम हिंदू धार्मिक ट्रस्टों पर लागू होते हैं, वही नियम अब वक्फ पर भी समान रूप से लागू होंगे. अभी तक पुराने वक्फ को कोर्ट फीस में छूट मिला करती थी. हालांकि अब इसे खत्म कर दिया गया है.

अब वक्फ को भी लगेगी फीस

देशभर में वक्फ बोर्ड के पास 9 लाख 40 हजार एकड़ से ज्यादा की जमीन मौजूद है. इनका प्रबंधन राज्यों में बनाई गई वक्फ कमेटियां किया करती हैं. कोर्ट ने इस निर्णय के ज़रिये सभी धार्मिक ट्रस्टों के लिए कानूनी प्रक्रिया में समानता स्थापित करने की बात कही है. मतलब साफ है कि अब सभी धर्मों के समान वक्फ को भी कोर्ट की फीस को भरना होगा.

अब जल्द होगा केसों का निपटरा

गुजरात हाईकोर्ट के इस फैसले पर डिप्टी सीएम हर्ष संघवी ने खुशी जाहिर की है, इसके साथ ही उन्होंने कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है. उन्होंने कहा कि अब तक फीस न लेने के कारण पेंडिंग केस बढ़ते जा रहे थे. अब केस कम आएंगे तो पेडिंग केसों का निपटारा जल्द से जल्द होगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.