April 4, 2026 12:28 am
ब्रेकिंग
एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा लिखित, निर्देशित और अभिनीत बहुप्रतीक्षित शॉर्ट फिल्म "ख़ौफ़ - द डिजिटल व... पुडुचेरी में पीएम मोदी का 'शक्ति प्रदर्शन'! फूलों की बारिश और 'भारत माता की जय' के नारों से गूंजा शह... नारी शक्ति वंदन बिल में इतनी 'जल्दबाजी' क्यों? चुनावी मास्टरस्ट्रोक या कोई बड़ा बदलाव; पर्दे के पीछे... क्या BJP में शामिल होने वाले हैं राघव चड्ढा? आतिशी की 'रहस्यमयी मुस्कान' ने बढ़ा दी सियासी हलचल! छोटी बहन का खौफनाक 'डेथ प्लान'! प्रेमी के साथ मिलकर बड़ी बहन के आशिक को उतारा मौत के घाट; चाकू से गो... Meerut Crime: फौजी पति की हत्या के पीछे निकली अपनी ही पत्नी, प्रेमी के साथ मिलकर रचा था मौत का तांडव Noida Weather Update: नोएडा में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश ने दी दस्तक; किसानों के चेहरे पर छाई ... AAP में खलबली! राघव चड्ढा के समर्थन में उतरे भगवंत मान; बोले— "जेल और जांच से नहीं डरते केजरीवाल के ... नोएडा की सड़कों पर 'मौत' का पहरा! आवारा कुत्तों ने पूर्व अधिकारी को बुरी तरह नोंचा; लहूलुहान हालत मे... बंगाल चुनाव में 'सुरक्षा' पर संग्राम! TMC से जुड़े लोगों के साथ 2100 पुलिसकर्मी तैनात; चुनाव आयोग ने...
सरगुजा संभाग

कोतबा में अटल परिसर का हुआ लोकार्पण,युग पुरुष अटल जी की स्मृतियों को समर्पित ऐतिहासिक आयोजन

कोतबा – भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती के पावन अवसर पर कोतबा में उनकी स्मृति में निर्मित अटल परिसर का लोकार्पण अत्यंत गरिमामय एवं भावपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। इस ऐतिहासिक अवसर पर विधायक गोमती साय की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम को विशेष गौरव प्रदान किया।

8कार्यक्रम के दौरान माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा वर्चुअल माध्यम से स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। यह क्षण राष्ट्रनिर्माण में अटल जी के अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का सशक्त प्रतीक बना।

इस अवसर पर विधायक गोमती साय जी ने अपने उद्बोधन में स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी को “युग पुरुष” बताते हुए कहा कि अटल जी केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि ऐसे विचारक और राष्ट्रनायक थे, जिनकी सोच समय से आगे थी। उन्होंने कहा कि अटल जी का जीवन राष्ट्रसेवा,सुशासन,लोकतांत्रिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का अनुपम उदाहरण है। उनके विचार आज भी देश को दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य सुरुचि पैंकरा,नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष,जिला उपाध्यक्ष हेमवती भगत,मंडल अध्यक्ष जागेश्वर यादव, समस्त पार्षदगण, जनपद सदस्य, पार्टी कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में उपस्थित देवतुल्य ग्रामीणजनों की गरिमामयी सहभागिता ने आयोजन को भव्यता प्रदान की।

अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व ओज,संयम और सौम्यता का अद्भुत संगम था। कवि हृदय,दृढ़ नेतृत्व और राष्ट्र के प्रति अटूट समर्पण के कारण वे सदैव जन-जन के हृदय में जीवित रहेंगे। उनका चिंतन,उनकी वाणी और उनके आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शक प्रकाशस्तंभ हैं।अटल जी अमर हैं,उनके विचार अमर हैं और उनका युग सदैव प्रेरणा देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button