April 3, 2026 8:10 pm
ब्रेकिंग
पठानकोट में मंगलवार को 'हाफ-डे' का ऐलान! स्कूल-कॉलेज और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद; नोटिफिकेशन जारी Road Accident Update: बेकाबू टिप्पर ने कार को मारी टक्कर, एक ही परिवार के 5 सदस्य घायल; अस्पताल में ... लुधियाना में 'खाकी' का बड़ा एक्शन! अवैध हथियारों के साथ 2 शातिर बदमाश गिरफ्तार; बड़ी वारदात की थी तै... पेट्रोल पंप पर 'हाई-वोल्टेज' ड्रामा! टंकी फुल कराई और बिना पैसे दिए रफूचक्कर हुआ ड्राइवर; देखें CCTV... पंजाब में वकीलों का 'हल्लाबोल'! जारी किया 'नो वर्क नोटिस', आज अदालतों में कामकाज रहेगा पूरी तरह ठप्प USA Trucking Crisis: पंजाबी ड्राइवरों के लाइसेंस रद्द होने पर सुखजिंदर रंधावा का बड़ा बयान, केंद्र स... Adampur Airport News: बंद होने की खबरों पर एयरपोर्ट डायरेक्टर ने तोड़ी चुप्पी! लाइव वीडियो में किया ... Punjab Politics: पूर्व सीएम भट्ठल ने अपनी ही पार्टी को घेरा! कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे पर उठाए ... सावधान! 'प्योर वॉटर' की बोतल खोलते ही उड़े होश; अंदर का नजारा देख आप भी पीना छोड़ देंगे पानी हरियाणा के किसानों की चांदी! अब फल-सब्जी खराब होने पर मिलेगा ₹50,000 प्रति एकड़ मुआवजा
सरगुजा संभाग

जशपुर पुलिस ने लोदाम में जुआ खेलते पकड़ा 09 जुआड़ीयों को,

जुआ फड़ से 14 हजार 190रु व ताश गड्डी सहित 02नग चटाई,06 नग मोबाइल व 04 नग मोटर सायकल को भी किया जप्त

➡️जुआड़ी थाना लोदाम क्षेत्र के ग्राम कुल्डा के आम बगीचा में चटाई बिछाकर लगाए थे फड़, पुलिस ने घेरा बंदी कर धर दबोचा
➡️ सभी जुआड़ियों के खिलाफ थाना लोदाम में छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला पंजीबद्ध

जशपुर–/ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.10.25 को थाना लोदाम पुलिस को मुखबीर से पुख़्ता सूचना मिली थी , लोदाम क्षेत्रांतर्गत ग्राम कुल्डा के पास आम के बगीचे में कुछ लोग चटाई बिछाकर जुआ का फड़ लगाए हैं, व ताश पत्ती से रुपए पैसे का दांव लगाकर कर जुआ खेल रहे हैं।
➡️ जिस पर थाना लोदाम पुलिस के द्वारा मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर पुलिस टीम के साथ मुखबिर के बताए स्थान, ग्राम कुल्डा के आम बगीचा की घेर बंदी की गई , व वहां एक आम के पेड़ के नीचे चटाई बिछाकर, जुआ खेलते 09 जुआड़ीयों को हिरासत में लिया गया, पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम क्रमशः01. महेंद्र साहू उम्र 40 वर्ष, निवासी लोदाम।
02. रंधु राम उम्र 40 वर्ष निवासी लोदाम।

3. उमेश लोहार उम्र 60 वर्ष, निवासी मेराल, थाना जारी, जिला गुमला (झारखंड)।
4. सतीश राम, उम्र 35 वर्ष निवासी कुल्डा लोदाम।
5. शिवधनी प्रसाद उम्र 65 वर्ष निवासी लोदाम।
6. परवेश साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी लोदाम।
7. परमेश्वर राम उम्र 42 वर्ष, निवासी लोदाम।
8. राजकुमार गुप्ता, उम्र 38 वर्ष निवासी लोदाम।
9. मारकंडे सिंह, उम्र 50 वर्ष निवासी लोदाम
का रहने वाला बताया । पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए जुआड़ीयों के कब्जे से जुआ फड़ का 14 हजार 01 सौ नब्बे रु,52पत्ती ताश की गड्डी , दो चटाई व 06 नग एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा 04 नग मोटर साइकल को भी जप्त किया गया ।
➡️ मामले में पुलिस के द्वारा उक्त सभी 09 जुआडीयो के विरुद्ध थाना लोदाम में छ ग जुआ प्रतिषेध अधिनियम की धारा 3,के तहत मामला पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गई है।

➡️ मामले की कार्यवाही में थाना प्रभारी लोदाम हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उप निरीक्षक सहबीर भगत, प्रधान आरक्षक प्रदीप लकड़ा, आरक्षक महेश्वर यादव, हेमंत कुजूर, सुमित कुजूर व जशवंत मिंज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है ।
➡️ मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि लोदाम क्षेत्र से पुलिस ने जुआ खेलते हुए,09लोगों को पकड़ा है, जुआड़ीयों से 14 हजार 190रु ताश पत्ती, मोबाइल फोन, व मोटर साइकल को बरामद कर जप्त किया गया है , जुआ के खिलाफ जशपुर पुलिस की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button