Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
उज्जैन में महामंडलेश्वर ज्ञानदास पर दुष्कर्म की FIR: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, B... उत्तराखंड में अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, मसूरी के लक्ष्मणपुरी में कथित अवैध नमाज स्थल पर चला बुलडोजर 'नेशनल टाउनहॉल अगेंस्ट E-20' में गरजे अरविंद केजरीवाल, केंद्र सरकार के सामने रखीं 3 प्रमुख मांगें कानपुर देहात: आजादी के 78 साल बाद भी पांडु नदी पर नहीं बन सका स्थायी पुल, जर्जर बांस-लकड़ी के सहारे ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान से 50 सिख सुरक्षित लौटे भारत, स. लाजपाल सिंह आनंद ने पीएम मोदी और जयवी... फरीदकोट में सीआईए स्टाफ का बड़ा प्रहार: दाना मंडी के पास 208 ग्राम हेरोइन के साथ फिरोजपुर के 2 तस्कर... जलालाबाद में 25 लाख रुपये की प्रॉपर्टी धोखाधड़ी: 7 लाख बयाना लेकर हड़पी रकम, 3 आरोपियों पर केस दर्ज फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर निशान सिंह गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में ... काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर का बड़ा एक्शन, 20 किलो हेरोइन के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई सतह पर, पटियाला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की बैठक में भारी हंगा...

Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम

दिल्ली के लोगों को पिछले कुछ दिनों से असामान्य रूप से मौसम से पहले ही गर्मी का अनुभव करना पड़ रहा है. दिन और रात दोनों का तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. सोमवार को न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो सामान्य तापमान से पांच डिग्री रहा. अधिकतम तापमान लगातार तीसरे दिन 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. वहीं आज भी दिल्ली में आज तापमान 37 डिग्री तक जाने का अनुमान है.

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिन का तापमान 36 से 38 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. हालांकि, 12 मार्च से दिन और रात के तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है. न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस बढ़कर 19 डिग्री सेल्सियस हो गया.

दिल्ली में कैसा रहेगा मौसम?

आईएमडी के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक ने कहा कि पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण सुबह के समय इस क्षेत्र में बादल बनने लगे, जिससे न्यूनतम तापमान में वृद्धि हुई. मंगलवार को न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान लगाया है. हालांकि, 12 मार्च तक यह गिरकर 16 से 18 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है.

शहर के कुछ हिस्सों में कुछ समय से बादल छाए रहने के बावजूद, सोमवार को अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से सात डिग्री अधिक था. रविवार को यह 35.5 डिग्री सेल्सियस और शनिवार को 35.7 डिग्री सेल्सियस था, जिससे यह कम से कम 15 वर्षों में पहली बार है जब पारा 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है.

यूपी में भीषण गर्मी

उत्तर प्रदेश में भी गर्मी का असर लगातार बढ़ता जा रहा है. राज्य के ज्यादातर जिलों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है और कई स्थानों पर इससे भी अधिक दर्ज किया जा रहा है. आगरा, झांसी और बुंदेलखंड क्षेत्र के कई जिलों में पारा 38 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है. इससे दोपहर के समय लोगों को तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पश्चिमी और मध्य हिस्सों में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा, लेकिन पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में हल्के बादल छाने की संभावना है.

इन राज्यों में लू-बारिश का अलर्ट

वहीं हिमाचल प्रदेश में छिटपुट इलाकों में लू और भीषण लू की स्थिति बनी रहने की संभावना है. 11 और 12 मार्च को प्रदेश में गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है, साथ ही 10-14 मार्च के दौरान राज्य भर में छिटपुट हल्की बारिश/बर्फबारी हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान में 10 मार्च के दौरान लू चलने की संभावना है. राज्य के कई जिलों में अभी से भीषण गर्मी का सामान करना पड़ रहा है. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है. वहीं 10 मार्च को उत्तरी गुजरात क्षेत्र, सौराष्ट्र और कच्छ में लू चलने की संभावना है. 10 मार्च को गुजरात के तटीय क्षेत्रों में गर्म और उमस भरे मौसम रहने की संभावना है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.