Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कानपुर देहात: आजादी के 78 साल बाद भी पांडु नदी पर नहीं बन सका स्थायी पुल, जर्जर बांस-लकड़ी के सहारे ... पश्चिम एशिया तनाव के बीच ईरान से 50 सिख सुरक्षित लौटे भारत, स. लाजपाल सिंह आनंद ने पीएम मोदी और जयवी... फरीदकोट में सीआईए स्टाफ का बड़ा प्रहार: दाना मंडी के पास 208 ग्राम हेरोइन के साथ फिरोजपुर के 2 तस्कर... जलालाबाद में 25 लाख रुपये की प्रॉपर्टी धोखाधड़ी: 7 लाख बयाना लेकर हड़पी रकम, 3 आरोपियों पर केस दर्ज फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 50 बोतल अवैध शराब के साथ तस्कर निशान सिंह गिरफ्तार, आबकारी एक्ट में ... काउंटर इंटेलिजेंस अमृतसर का बड़ा एक्शन, 20 किलो हेरोइन के साथ अंतर्राष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार पंजाब कांग्रेस की अंदरूनी कलह आई सतह पर, पटियाला में भूपेश बघेल और राजा वड़िंग की बैठक में भारी हंगा... 🚨 जालंधर: डीएवी कॉलेज हॉल्ट के पास दर्दनाक हादसा, फोन पर बात करते समय ट्रेन की चपेट में आने से युवक ... सर्राफा बाजार में सोना-चांदी के नए रेट जारी: जानें आज 24 कैरेट, 22 कैरेट सोना और 1 किलो चांदी का ताज... स्मार्ट सिटी मिशन के तहत पंजाब के 3 शहरों को ₹4,485 करोड़ की सौगात, राज्यसभा सांसद तरुण चुघ ने जारी ...

दिल्ली ब्रिज हादसा: टल गया ‘मौत का तांडव’! पुल गिरने से 1 महिला की मौत, लेकिन 1 घंटे पहले वहां से गुजरे थे सैकड़ों स्कूली छात्र; थर्रा उठे परिजन

राजधानी दिल्ली के रूप नगर इलाके में मंगलवार को 60 फीट ऊंचा लोहे का पुल गिरने से एक महिला की मौत हो गई थी. बताया जा रहा है कि हादसा सुबह 9:30 बजे हुए. ये पुल 4 स्कूलों की तरफ जाने का एक रास्ता भी था. रोजाना सैकड़ों छात्र इस पुल को पार करके स्कूल के लिए जाते थे. मंगलवार को भी छात्र वहां से गुजरे, मगर गनीमत ये रही कि जब छात्र गुजरे तब 8 से 8:30 का समय था. अगर ये पुल एक घंटे पहले गिरता को कई बच्चों की जान भी जा सकती थी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि समय के इस छोटे से अंतराल ने दिल्ली को एक बड़ी त्रासदी देखने से बचा लिया. चश्मदीदों के अनुसार, जब पुल टूटा, उस वक्त एक महिला वहां से गुजर रही थी. पुल के साथ ही वह गहरे नाले में जा गिरी. स्थानीय लोगों और दमकल विभाग ने काफी मशक्कत के बाद मलबे से महिला का शव निकाला. मृतका की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई गई, जो भीख मांगकर अपना गुजारा करती थी.

गुस्से में स्थानीय लोग, प्रशासन पर उठे सवाल

एक युवक ने कहा- प्रशासन की लापरवाही ने इस पुल को डेथ ट्रैप बना दिया था. आज सैकड़ों परिवारों के चिराग बुझ सकते थे, लेकिन भगवान का शुक्र है कि बच्चे स्कूल के अंदर जा चुके थे. हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश है. लोगों का आरोप है कि पुल जर्जर स्थिति में था, फिर भी इसकी मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया गया. दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद रहीं और मलबे को हटाने का काम किया गया. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई होगी.

दिल्ली में पहले भी हुए हैं ऐसे हादसे

दिल्ली में बुनियादी ढांचे की विफलता का यह पहला मामला नहीं है. इसी साल फरवरी में पश्चिमी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड के एक खुले गड्ढे में गिरने से एक मोटरसाइकिल सवार की जान चली गई थी. वो युवक करीब 12 घंटे तक गड्ढे में पड़ा रहा था, लेकिन किसी को भनक तक नहीं लगी. रूप नगर की इस घटना ने एक बार फिर दिल्ली के पुराने ढांचों की मजबूती और रखरखाव पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.