Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
तमिलनाडु में नीट (NEET) पीड़ित अभ्यर्थियों के परिवारों से मिले राहुल गांधी, केंद्र सरकार पर साधा तीख... रोहतास EO विमल कुमार हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, सरकारी ड्राइवर ही निकला हत्यारा केरल में बारिश का कहर! भूस्खलन और फ्लैश फ्लड में 8 की मौत, 8 लापता; 200 से अधिक राहत शिविरों में भेज... प्रयागराज में राहुल गांधी के 'गूंज' छात्र संवाद की तैयारियों के बीच हंगामा! कांग्रेस बैठक में आपस मे... दिल्ली की जेलों में अप्राकृतिक मौत पर मिलेगा 7.5 लाख तक का मुआवजा: दिल्ली सरकार ने अधिसूचित की नई यो... पुणे में आर्थिक तंगी और कर्ज से परेशान परिवार ने किया सुसाइड: माता-पिता और 19 साल की बेटी की मौत, सु... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव पर दिल्ली में हमले की कोशिश, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान समर्थकों ने आरोपी क... उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में शांति रैली के दौरान आत्मघाती हमला, 5 पुलिसकर्मियों सहि... कांकेर में तबाही का एनीकट! महानदी का पानी घुसने से 200 एकड़ खेत डूबे, 10 साल से परेशान बागोड़ के किस... जांजगीर में कान की बाली खोजने बच्चों पर कराया तंत्र-मंत्र: शिक्षिका गीता कुंभकार निलंबित, कलेक्टर के...

खुद मौत से हारे, पर दूसरों को दे गए ‘जिंदगी’! हरीश राणा के परिवार ने पेश की मिसाल; कॉर्निया और हार्ट वाल्व दान कर रोशन करेंगे दूसरों का संसार

13 साल तक कोमा में रहने वाले हरिश राणा का मंगलवार को निधन हो गया है. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी. इसके बाद हरीश को घर से दिल्ली एम्स ट्रांसफर किया गया और वहां इच्छामृत्यु की प्रक्रिया शुरू हो गई. मंगलवार शाम 4 बजकर 10 मिनट पर हरिशा ने दिल्ली एम्स में आखिरी सांस ली. हरिश के निधन के बाद उनके परिवार ने मानवता की मिसाल पेश की है.

एम्स से जुड़े सूत्रों के अनुसार, हरीश राणा के दो कॉर्निया और हार्ट वाल्व जैसे महत्वपूर्ण टिश्यू दान किए गए है. यह अंग एवं टिश्यू दान के क्षेत्र में एक बड़ा और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है. बुधवार सुबह दक्षिण दिल्ली के ग्रीन पार्क शमशान घाट में हरीश राणा का अंतिम संस्कार होगा. सुप्रीम कोर्ट ने मानवीय आधार पर ‘पैसिव यूथेनेशिया’ यानी जीवन रक्षक उपकरण हटाने की अनुमति दी थी. कोर्ट ने कहा था कि गरिमा के साथ मरना भी जीवन के अधिकार का एक हिस्सा है.

बता दें कि एम्स प्रशासन ने हरीश राणा के केस के लिए 5 सदस्यीय उच्च स्तरीय मेडिकल बोर्ड का गठन किया था. इस टीम में पैलिएटिव केयर, न्यूरोलॉजी, एनेस्थिसिया और अन्य महत्वपूर्ण विभागों के वरिष्ठ डॉक्टर शामिल थे. टीम मरीज की निरंतर निगरानी कर रही थी ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि उन्हें अंतिम समय में शारीरिक कष्ट न हो. कुछ दिन पहले हरीश राणा को न्यूट्रीशन सपोर्ट से हटाया गया था.

2013 से कोमा में थे हरीश राणा

कोर्ट के आदेश के बावजूद, मेडिकल बोर्ड हर दिन मरीज की स्थिति की समीक्षा करता रहा. 31 साल के हरीश राणा 2013 से कोमा में थे. 13 साल पहले सिर में लगी एक गंभीर चोट ने हरीश की दुनिया उजाड़ दी थी. इस दौरान परिवार ने न केवल शारीरिक और मानसिक कष्ट सहा, बल्कि आर्थिक रूप से भी वे पूरी तरह टूट गए. हरीश के लिए इच्छामृत्यु की मांग उनके परिवार के लिए पत्थर पर दिल रखने जैसा फैसला था, ताकि उनके अपनों को उस अंतहीन पीड़ा से मुक्ति मिल सके जिसे वे हर पल देख रहे थे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.