April 1, 2026 4:32 pm
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात, कुनकुरी नगर पंचायत के विकास कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख की ... महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि Amaravati Capital Row: कल खत्म होगा आंध्र की राजधानी का सस्पेंस! लोकसभा में पेश होगा अमरावती से जुड़... Gujarat Development: गुजरात को 20,000 करोड़ का मेगा तोहफा! पीएम मोदी ने भरी विकास की हुंकार, कांग्रे... Bureaucracy Update: IAS चंचल कुमार को बड़ी जिम्मेदारी! सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के बनाए गए नए सचिव... सनसनीखेज खुलासा: आतंकी शब्बीर ने उगले राज! दिल्ली में सीरियल ब्लास्ट की थी प्लानिंग, निशाने पर थे प्... "अशांति की आग में झुलस रही दुनिया, भगवान महावीर का संदेश ही एकमात्र रास्ता!" सम्राट संप्रति म्यूजियम... बंगाल का 'खेला' शुरू! ममता बनर्जी की हुंकार- "हर सीट पर मैं ही लड़ रही हूं चुनाव, विरोधियों को दी सी... Assam BJP Manifesto: असम में बीजेपी का 'मास्टर स्ट्रोक'! 31 वादों का संकल्प पत्र जारी; जमीन, नौकरी औ... मिडल ईस्ट युद्ध के बीच सरकार का भरोसा- "देश में नहीं होगी तेल की कमी", एलपीजी उत्पादन में भी रिकॉर्ड...
सरगुजा संभाग

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिले 512.92 करोड़ से अधिक की राशि

*लाखों महिलाओं का बदल रहा है जीवन, व्यवसाय कर बन रही आत्मनिर्भर*

जशपुरनगर 1 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शुरू की गई महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन में बदलाव लाने वाली एक क्रांतिकारी पहल बनकर उभरी है। यह योजना केवल आर्थिक सहयोग का माध्यम नहीं है, बल्कि यह महिलाओं को आत्मनिर्भर और सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में एक मजबूत प्रयास है। ऐसे अनेकों उदाहरण है जिनकी जिंदगी इस योजना के माध्यम से बदली है। महतारी वंदन योजना द्वारा जिले में 2 लाख से अधिक महिलाओं को योजना की शुरूआत मार्च 2024 से मार्च 2026 तक 25 किश्तों के रूप में 512.92 करोड़ राशि प्राप्त हो चुकी है।

*महतारी वंदन योजना महिलाओं की जिंदगी में ला रहा है साकारात्मक बदलाव*

यह योजना महिलाओं की आर्थिक निर्भरता की बेड़ी को तोड़ने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब महिलाएं अपने छोटे-छोटे फैसले खुद ले पा रही हैं। ऐसे ही सिलाई का काम कर अपना घर चलाने वाली महिलाओं की जिंदगी में महतारी वंदन योजना एक साकारात्मक बदलाव लेकर आई है। इस योजना के माध्यम से प्रति माह मिलने वाले 1000 रूपए और सिलाई के काम के पैसे जोड़कर वह घर की अच्छी तरह से देख-भाल कर रही है।

इसी तरह जशपुर विकास खंड के ग्राम पुरना नगर की श्रीमती अनीमा खलखो राशि का उपयोग अपने बच्चों की पढ़ाई लिखाई और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में खर्च करती है।
उन्होंने बताया कि अपने बच्चों के नाम से 500 रुपए पोस्ट आफिस में जमा भी करती हैं।

इसी तरह जशपुर विकास खंड के ग्राम देवगुड़ा निवासी श्रीमती प्रमिला प्रजापति ने बताया कि महतारी वंदन योजना की राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई लिखाई के साथ पौष्टिक भोजन और फल फूल में करती हैं।

जशपुर विकास खंड की ग्राम झरगांव निवासी श्रीमती प्यारी मांझी ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए कहा कि महतारी वंदन योजना की राशि से महिलाओं को आर्थिक आत्मनिर्भर मिल रही है। श्रीमती अनीता सोनकर, बिरसमुनी सिंह, लक्ष्मी बाई, श्रीमती अनीशा बाई जैसी लाखों महिलाएं हैं जिन्होंने इस योजना के माध्यम से आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाया है। जहां पहले महिलाएं घरेलू ज़रूरतों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं, आज वे अपनी छोटी-छोटी जरूरतें खुद पूरी कर पा रही हैं।

*अन्य क्षेत्रों पर निवेश कर योजना की राशि का कर रही हैं सदुपयोग*

महतारी वंदन योजना से मिली राशि का महिलाएं केवल घरेलु खर्चों तक सीमित नहीं हैं, बल्कि इसे अन्य उत्पादक क्षेत्रों में निवेश कर सुदपयोग भी कर रही हैंं। इस योजना की राशि का महिलाएं अपनी बेटियों का जीवन सुरक्षित बनाने सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश भी कर रही हैं। इसके साथ ही व्यवसाय में हाथ आजमा कर सफलता की सीढ़िया चढ़ रही हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button