Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में राजस्व कर्मचारियों का सस्पेंशन रद्द, CM सम्राट चौधरी ने पलटा विजय सिन्हा का फै... Lucknow KGMU: लखनऊ केजीएमयू में 12वीं पास बना फर्जी डॉक्टर, एमबीबीएस की फर्जी डिग्री के साथ डॉ. हसम ... Prayagraj Junction News: प्रयागराज जंक्शन की 'संगमरमर मस्जिद' को रेलवे ने थमाया नोटिस, 27 अप्रैल तक ... Bihar Transport News: बिहार में कॉमर्शियल बाइक के लिए अब सिर्फ ₹1150 में मिलेगा 5 साल का परमिट, घर ब... ढाई साल तक एडल्ट जेल में क्यों रहा नाबालिग?" सुप्रीम कोर्ट ने यूपी सरकार को लगाई फटकार, पीड़ित को 5 ... West Bengal Politics: बंगाल में कैसा रहेगा कांग्रेस का प्रदर्शन? सचिन पायलट ने किया जीत का दावा, BJP... Pahalgam Tragedy: पहलगाम में जान गंवाने वाले IB अधिकारी के परिवार का छलका दर्द, बोले- "बोझ बन गई है ... Kerala Blast: केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल; मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जार... Sabarimala Case: सबरीमाला मंदिर में भेदभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा सवाल, क्या संविधान वंचितों के अध... Ludhiana Auto Protest: लुधियाना में ऑटो चालकों का जबरदस्त प्रदर्शन, मांगों को लेकर घेरा DC ऑफिस; शहर...

Latehar News: लातेहार के जंगल में दो महिलाओं के शव बरामद, जंगली भैंसे के हमले में मौत का संदेह; इलाके में भारी दहशत

झारखंड : झारखंड के लातेहार जिले के एक जंगल में मंगलवार सुबह दो महिलाओं के शव मिले। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, बताया जाता है कि गुरिकम जंगल में जंगली भैंसे के हमले के बाद महिलाओं की मौत हो गई। वन क्षेत्र अधिकारी अजय टोप्पो ने बताया कि परिवार के सदस्यों के बयान के अनुसार, महिलाएं सोमवार सुबह जंगल में फूल इकट्ठा करने गई थीं, लेकिन घर नहीं लौटीं।

टोप्पो ने बताया, “मंगलवार की सुबह जंगल में उनके शव मिले। ऐसा प्रतीत होता है कि जंगली भैंसे के हमले में उनकी मृत्यु हुई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है।” मृतकों की पहचान शिलामणिया देवी (64) और शांति कुंवर (50) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जा चुके हैं, जबकि औपचारिकताओं के पूरा होने के बाद 3.5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। झारखंड सरकार जंगली जानवरों के हमले में मृत्यु होने पर चार लाख रुपये का मुआवजा देती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.