Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 24K और 22K गोल्ड का ता... Gurdaspur News: गुरदासपुर में सराफ के घर डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता Haryana Weather Update: यमुनानगर में भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; लू को ल... Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा सत्र में भारी हंगामा, कांग्रेस का बॉयकोट; 5 बागी MLA के रुख से मच... Faridabad Crime News: फरीदाबाद की सड़क पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, खुलेआम गुंडागर्दी से मचा हड़कंप Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को दिया बड़ा तोहफा, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो का किया... Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 30 हजार में हो रहा था टेस्ट; आरोपी रंगे हा... Karnal Police Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गो... Krishan Lal Panwar on Dushyant: सोनीपत में मंत्री कृष्ण लाल पंवार का तंज- 'जब सत्ता में थे तब भाजपा ...

Kerala Blast: केरल की पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट, 6 की मौत और 40 घायल; मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Thrissur News: केरल के त्रिशूर में मंगलवार दोपहर के समय एक बड़ा हादसा हुआ. यहां एक पटाखा यूनिट में भीषण ब्लास्ट हो गया. हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं करीब 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. इन घायलों में आठ लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है. बताया जा रहा है कि यह ब्लास्ट मुंडाथिकोड स्थित पटाखा यूनिट में हुआ. मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है. 18 घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन चला रही हैं.

बता दें कि ‘त्रिशूर पूरम’ की तैयारियों के बीच ये हादसा हुआ. त्रिशूर पूरम केरल का सबसे भव्य और प्रसिद्ध वार्षिक मंदिर उत्सव है, जिसे ‘पूरमों की जननी’ कहा जाता है. यह त्रिशूर के वड़क्कूनाथन मंदिर में मलयालम महीने ‘मेदम’ (अप्रैल-मई) में मनाया जाता है. 18वीं शताब्दी में शुरू हुए इस उत्सव में सजे-धजे हाथी, पारंपरिक ‘चेंडा मेलम’ संगीत, रंग-बिरंगी छतरियों का प्रदर्शन (कुडमट्टम) और शानदार आतिशबाजी मुख्य आकर्षण होते हैं.

छह लोगों की मौत, मची अफरातफरी

‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव में आतिशबाजी के लिए पटाखे आए हुए थे. तिरुवंबडी डिवीजन में एक शेड के अंदर ये पटाखे रखे थे. मंगलवार को अचानक से इन पटाखों में आग लग गई. देखते ही देखते पटाखे फूटने लगे. चूंकि ‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव के लिए भारी संख्या में लोग आए हुए थे तो मौके पर अफरातफरी मच गई. वहीं पटाखे की चपेट में आने से 6 लोगों की तो मौके पर मौत हो गई, जबकि 40 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.

8 घायलों की हालत गंंभीर

सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में फायर ब्रिगेड की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. पुलिस ने एक-एक कर घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया. कुल 18 घायलों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य 22 घायलों को विभिन्न अस्पताल में भेजा गया. त्रिशूर मेडिकल कॉलेज में भर्ती 18 घायलों में 8 की हालत गंभीर है.

5 शेड में रखे हुए थे पटाखे

जानकारी के मुताबिक, ‘त्रिशूर पूरम’ उत्सव के लिए आए पटाखों को रखने के लिए 5 अस्थायी शेड में बनाए गए थे. आग इन सभी पांचों स्थानों पर फैल गई. फिलहाल राहत-बचाव अभियान जारी है. हालांकि, पटाखों को अभी तक निष्क्रिय नहीं किया गया है और पूरा इलाका धुएं से भरा हुआ है, जिसके कारण राहत-बचाव कार्य में दिक्कत आ रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.