Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Sunil Jakhar on Arvind Kejriwal: अरविंद केजरीवाल पर सुनील जाखड़ का तीखा हमला, पूछा- 'ये डर है या घमं... Fazilka Crime News: फाजिल्का में नाजायज संबंधों को लेकर चली गोली, मां-बेटा गंभीर रूप से घायल Gold Silver Price Today: सोमवार को सोना-चांदी की कीमतों में बड़ा बदलाव, जानें 24K और 22K गोल्ड का ता... Gurdaspur News: गुरदासपुर में सराफ के घर डकैती का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता Haryana Weather Update: यमुनानगर में भीषण गर्मी का प्रकोप, 40 डिग्री सेल्सियस पहुंचा तापमान; लू को ल... Haryana Politics: हरियाणा विधानसभा सत्र में भारी हंगामा, कांग्रेस का बॉयकोट; 5 बागी MLA के रुख से मच... Faridabad Crime News: फरीदाबाद की सड़क पर हथौड़े से ताबड़तोड़ वार, खुलेआम गुंडागर्दी से मचा हड़कंप Gurugram News: सीएम नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम को दिया बड़ा तोहफा, आधुनिक लाइट एंड साउंड शो का किया... Karnal News: करनाल में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, 30 हजार में हो रहा था टेस्ट; आरोपी रंगे हा... Karnal Police Encounter: करनाल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, सूरज हत्याकांड का मुख्य आरोपी गो...

Germany Gurdwara Clash: जर्मनी के गुरुद्वारे में सिखों के दो गुटों में खूनी संघर्ष, बीच सड़क उतरीं पगड़ियां; कई लोग घायल

विदेश में बसे सिख समुदाय के लिए एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां जर्मनी के डुइसबर्ग स्थित गुरुद्वारे में आस्था की जगह विवाद ने ले ली। जानकारी के अनुसार, गुरुद्वारे की नई मैनेजमेंट द्वारा गोलक (दान पेटी) के हिसाब-किताब को लेकर शुरू हुई बहस अचानक हिंसक झड़प में बदल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। इस दौरान न सिर्फ हाथापाई हुई, बल्कि एक व्यक्ति ने कृपाण निकालकर हमला कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि गुरुद्वारे के अंदर ही संगत के बीच अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना में करीब 11 लोगों के घायल होने की खबर है, जबकि कुछ लोगों ने दावा किया है कि झड़प के दौरान फायरिंग भी हुई और लोगों की आंखों में स्प्रे तक मारा गया। हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई है।

इस घटना ने विदेशों में धार्मिक स्थलों की सुरक्षा और प्रबंधन को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में रोष भी देखने को मिल रहा है क्योंकि गुरुद्वारे को शांति और सेवा का प्रतीक माना जाता है, वहीं इस तरह की घटना ने पूरी संगत को झकझोर कर रख दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.