Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Amit Shah on Congress: "राहुल गांधी के साथ रहकर खड़गे की भाषा बिगड़ी", अमित शाह का कांग्रेस अध्यक्ष ... Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस... Ravi Kishan at Mahakal: उज्जैन में बाबा महाकाल की भक्ति में डूबे सांसद रवि किशन, भस्म आरती में भाव व... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में बाघ शावक की मौत, आपसी संघर्ष या शिकार? वन विभाग ने शुरू की ह... MP Patwari Suicide: भाई की शादी के लिए नहीं मिली छुट्टी तो पटवारी ने की खुदकुशी, मध्य प्रदेश में बड़... Lucknow-Indore Economic Corridor: लखनऊ से इंदौर तक बनेगा नया इकोनॉमिक कॉरिडोर, बुंदेलखंड से पलायन रो... Collector's Initiative: भीषण गर्मी में कलेक्टर के फैसले ने दी ठंडक, जनसुनवाई में आए लोगों को पिलाया ... MP High Court: "दिव्यांग बच्चों को स्कूल से कैसे निकाला?" मध्य प्रदेश हाई कोर्ट सख्त, शिक्षा विभाग स... Bhopal Gas Agency News: भोपाल की दो गैस एजेंसियों से 3000 सिलेंडर गायब, खाद्य विभाग FIR और लाइसेंस र... Chhindwara Coal Mine: छिंदवाड़ा का कोयला 'सोना' से कम नहीं! मोआरी खदान फिर से शुरू, WCL को मिली जिम्...

Murder In Delhi: दिल्ली में IRS अधिकारी की बेटी की घर में हत्या, रेप की भी आशंका; फरार नौकर पर पुलिस को शक

Delhi Crime News: दक्षिणपूर्वी दिल्ली के पॉश इलाके अमर कॉलोनी से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक आईआरएस (IRS) अधिकारी की 21 वर्षीय बेटी की उसके घर के भीतर ही नृशंस हत्या कर दी गई. इस घटना ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. मृतका 1997 बैच के एक वरिष्ठ आईआरएस अधिकारी की बेटी थी. इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करने के बाद वह अपने पिता के पदचिन्हों पर चलते हुए यूपीएससी (UPSC) की तैयारी कर रही थी. घर के सुरक्षित माहौल में हुई इस हत्या ने पूरे प्रशासनिक अमले को हिलाकर रख दिया है.

वारदात की क्रूरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हत्यारे ने युवती को संभलने तक का मौका नहीं दिया. पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के अनुसार, हत्या से पहले युवती के साथ दुष्कर्म किए जाने की प्रबल आशंका है. इसके बाद हत्यारे ने मोबाइल चार्जर की तार से उसका गला घोंटकर उसे मौत के घाट उतार दिया.

पुराने नौकर पर गहराया शक

शुरुआती जांच में सामने आया है कि हत्या का शक एक पुराने नौकर पर है जिसका नाम राहुल है. वह राजस्थान का रहने वाला है. करीब 2 महीने पहले नौकर राहुल को नौकरी से निकाल दिया गया था. जब पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाते तो लगभग सुबह 6:00 बजे के आसपास राहुल सीसीटीवी में नजर आया. नौकर राहुल 8 महीने से इनके घर पर काम कर रहा था, लेकिन इसको करीब डेढ़ दो महीने पहले नौकरी से हटा दिया गया था.

इसलिए निकाला था राहुल को नौकरी से

पूछताछ में पता चला है कि राहुल से घर के लिए जो सामान मंगवाया जाता था, उन पैसों में वो हेराफेरी किया करता था. ये बात घरवालों को पता लग गई थी इसलिए उसे नौकरी से निकाल दिया गया.

पुलिस के मुताबिक, वारदात को सुबह 06.30 से 07.30 के बीच नौकर राहुल ने अंजाम दिया है. ये भी पता चला है कि सुबह के वक्त IRS अधिकारी अपनी पत्नी के साथ जिम जाते थे. उस वक्त उनकी बेटी घर पर अकेले होती थी. ये बात राहुल को पता थी. वो ये भी जानता था कि बाद में और नौकर भी घर पर आते थे. इसलिए उसने सुबह के वक्त वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है कि क्या युवती से रेप हुआ था? साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि क्या वो घर से कुछ सामान भी चुराकर भागा है? उसकी तलाश जारी है.

आरोपी की तलाश में जुटी टीमें

घटना की सूचना मिलते ही दक्षिणपूर्वी दिल्ली के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीमें मौके पर पहुंचीं. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि दुष्कर्म की पुष्टि हो सके. आरोपी नौकर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.