Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
शिवपुरी में गजब की चोरी! सोते रहे थाना प्रभारी और घर साफ कर ले गए चोर; CCTV घुमाया फिर 4 तोला सोना प... ‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी ... मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों... पत्थलगांव में सड़क सुरक्षा को लेकर ऐतिहासिक बाइक रैली, पुलिस व प्रशासन के साथ सैकड़ों लोगों ने हेलमे... Delhi Monsoon 2026: दिल्ली सरकार ने 57% नालों की सफाई का काम किया पूरा, मानसून से पहले 76 प्रमुख नाल... UP Police का खौफनाक चेहरा! हमीरपुर में दारोगा ने बीच सड़क महिला को मारी लात, वायरल वीडियो देख भड़के ... दिल्ली: ऑटो वाला, इंस्टाग्राम और IRS की बेटी का कत्ल! रोंगटे खड़े कर देगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट; डॉक्टर... Ranchi News: जगन्नाथपुर मंदिर में गार्ड की बेरहमी से हत्या, 335 साल पुराने ऐतिहासिक मंदिर की सुरक्षा... Weather Update: दिल्ली-UP और बिहार में भीषण गर्मी का 'येलो अलर्ट', 44 डिग्री पहुंचा पारा; जानें पहाड... Uttarakhand Election 2027: पुष्कर सिंह धामी ही होंगे 2027 में CM चेहरा, BJP अध्यक्ष ने 'धामी मॉडल' प...

अपराधियों में हड़कंप! पुलिस ने एक ही दिन में दबोचे 57 फरार आरोपी, वारंटियों के खिलाफ चलाया स्पेशल अभियान

हजारीबागः जिला पुलिस इन दिनों एक्शन मोड में नजर आ रही है. नए एसपी अमन कुमार ने पदभार ग्रहण करते ही फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया. अभियान के तहत 69 मनचलों को PR बांड पर हिदायत देते हुए छोड़ दिया गया है.

कुल 50 टीमें गठित की गईं

हजारीबाग एसपी के निर्देश पर 21 और 22 की रात जिले में अड्डेबाजी एवं मनचले लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया. अभियान में जिले के सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 50 टीमें गठित की गईं. टीम में 209 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को भी शामिल किया गया. गठित टीम के द्वारा अड्डेबाजी एवं मनचले व्यक्तियों के कुल 122 ठिकानों पर छापेमारी की गई. छापेमारी अभियान के दौरान कुल 69 मनचले व्यक्तियों को थाने लाया गया, फिर PR बांड पर हिदायत देकर छोड़ दिया गया.

मनचलोंं के खिलाफ तुरंत कार्रवाई

हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने कहा कि आगे भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी. साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में ऐसे मनचलों या वैसी जगह जहां अड्डेबाजी होती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दें, तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

एक साथ दबिश का दिखा असर

वहीं, जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ पुलिस 20-21 अप्रैल को बड़ा अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देशन में पूरे जिले में छापेमारी की गई, जिसमें रिकॉर्ड स्तर पर फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया गया. अभियान के तहत जिले भर में 69 विशेष टीमों का गठन किया गया, जिनमें 253 पुलिसकर्मी और जवान शामिल थे. इन टीमों ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फरार अपराधियों के 200 संभावित वारंटियों पर एक साथ दबिश दी.

अभियान आगे भी जारी रहेगा

इस ऑपरेशन में पुलिस ने कुल 57 अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. छापेमारी के दौरान पुलिस ने वारंटियों के निष्पादन पर भी जोर दिया. अभियान में वारंट, रिकॉल, जमानत और आत्मसमर्पण से जुड़े कुल 118 मामलों का निष्पादन किया गया. वहीं, 11 इश्तिहार और कुर्की की कार्रवाई भी पूरी की गई.

पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ यह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा. साथ ही आम नागरिकों से अपील की गई है कि अपने इलाके में छिपे अपराधियों की सूचना थाने को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.