अमृतसर में दहला देने वाला मंजर! डिनर पर गई युवती को बदमाशों ने घेरा, लाइव वारदात का CCTV वीडियो आया सामने
अमृतसर: अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से नशीले पदार्थों और हथियारों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ किया है। इस कार्रवाई के दौरान 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 915 ग्राम आईसीई (मेथामफेटामाइन), 5 पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। इस संबंध में जानकारी पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने सांझा की है।
DGP के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान आधारित तस्करों के संपर्क में थे और नशीले पदार्थों व अवैध हथियारों की सप्लाई के लिए स्थानीय हैंडलर के रूप में काम कर रहे थे। इस मामले में अमृतसर के थाना गेट हकीमा में एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है ताकि आरोपियों के आगे और पीछे के लिंक का पता लगाकर पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.