Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Administrative Update: लोकायुक्त के बाद अब राज्य विधि आयोग होगा 'गुलजार'; जल्द हो सकती है अध्यक्ष और... Jharkhand Politics: कांग्रेस विधायक प्रदीप यादव को एक साल की जेल; पूर्व मंत्री रणधीर सिंह समेत 15 बर... DSPMU Ranchi: डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में छात्रों का उग्र प्रदर्शन; फीस वृद्धि वापस ... Jharkhand Transport: रांची में सिटी बस सेवा ठप, यात्री परेशान; नई बसों के अपडेट का नहीं खत्म हो रहा ... Ayushman Bharat Digital Mission: देवघर सदर अस्पताल में डिजिटल बदलाव की तैयारी, मरीजों को मिलेंगी हाई... Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के... Jharkhand Crime: कर्रा में उग्रवादियों का तांडव, कंस्ट्रक्शन साइट पर फायरिंग और आगजनी; पुलिस ने ठेके... Palamu NEET Exam: पलामू नीट परीक्षा केंद्र पर हंगामे का मामला; पुलिस ने PR बांड पर छोड़े 3 आरोपी Giridih Road Accident: गिरिडीह में कार और सवारी गाड़ी की भीषण टक्कर; स्कूली छात्रा समेत 2 की मौत, कई... Sarna Dharma Code: जनगणना में अलग कॉलम की मांग; झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष ने राष्ट्रपति और PM को लिखा ...

Palamu Railway Wagon Factory: पलामू में खुलेगी रेलवे वैगन फैक्ट्री! रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद वीडी राम को दिया आश्वासन

पलामू: जिले में रेलवे वैगन फैक्ट्री खोली जाएगी. जहां रेलवे के वैगन का उत्पादन होगा और साथ ही उसके रखरखाव के बीच सुविधा उपलब्ध होगी. पलामू के गढ़वा रोड या जपला के इलाके में रेलवे वैगन फैक्ट्री को खोला जा सकता है. पलामू सांसद विष्णु दयाल राम ने केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर रेलवे वैगन फैक्ट्री लगाने की मांग की है.

रेलवे मंत्री ने दिया फैक्ट्री लगाने का आश्वासन

इस दौरान रेलवे मंत्री ने पलामू सांसद विष्णुदयाल राम को फैक्ट्री लगाने का आश्वासन दिया है. पलामू सांसद सांसद विष्णु दयाल राम ने रेलवे मंत्री को बताया कि पलामू के गढ़वा रोड एवं जपला में रेलवे के पास पर्याप्त जमीन है, जिस पर फैक्ट्री को खोला जा सकता है.

क्षेत्र का होगा औद्योगिक विकास

रेलवे वैगन फैक्ट्री खुलने से पलामू के इलाके के लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे. साथ-साथ इलाके का औद्योगिक विकास भी होगा. सांसद विष्णुदयाल राम लंबे समय से पलामू के औद्योगिक विकास को लेकर प्रयास कर रहे हैं और कई स्तर पर आवाज उठा चुके हैं.

चोपन देवघर एक्सप्रेस चलाने की मांग

इसी कड़ी में उन्होंने वैगन उत्पादन एवं रखरखाव सुविधा फैक्ट्री लगाने की मांग की है. रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात के दौरान पलामू सांसद ने चोपन देवघर एक्सप्रेस चलाने की मांग की है, जो पलामू के रास्ते देवघर तक जाएगी. दक्षिण भारत से बेहतर संपर्क के लिए चोपन एर्नाकुलम तक नहीं रेल सेवा शुरू करने की भी सांसद ने मांग की है, जो डालटनगंज-गढ़वा-रांची- राउरकेला होते हुए एर्नाकुलम तक जाएगी.

रेलवे वैगन फैक्ट्री लगने से मिलेगा रोजगार

वहीं रांची-अहमदाबाद एक्सप्रेस वाया लोहरदगा-डालटनगंज-जपला की मांग भी की गई है. पलामू सांसद विष्णुदयाल राम ने कहा कि रेलवे वैगन फैक्ट्री लगने से पलामू के इलाके के लिए रोजगार के अवसर मिलेंगे और इलाके का औद्योगिक विकास होगा. इस इलाके की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.