Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Political Reset: तमिलनाडु में सत्ता का सस्पेंस खत्म! एक्टर विजय कल बनेंगे नए मुख्यमंत्री, जानें शपथ ... Shashi Tharoor News: शशि थरूर के पर्सनैलिटी राइट्स पर दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला; डीपफेक वीडियो ... West Bengal News: शुभेंदु अधिकारी होंगे बंगाल के नए मुख्यमंत्री; अग्निमित्रा पॉल और निसिथ प्रमाणिक ब... Saharsa Mid Day Meal News: सहरसा में मिड डे मील बना 'जहर'! लगातार दूसरे दिन 80 बच्चे बीमार, बिहार शि... Mumbai Watermelon Case: तरबूज खाकर खत्म हो गया पूरा परिवार! आयशा ने 10वीं में हासिल किए 70% अंक, पर ... NCR Crime News: 30 मुकदमों वाला कुख्यात गैंगस्टर सूरज चिढ़ा गिरफ्तार; दिल्ली-NCR में फैला रखा था जरा... Bulandshahr Accident: बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू ट्रक ने परिवार को कुचला, पति-पत्नी और 3 म... DMK vs Congress: इंडिया गठबंधन में बड़ी दरार? कनिमोझी ने स्पीकर को लिखा पत्र- 'संसद में कांग्रेस से ... Suvendu Adhikari Agenda: भाषण कम, काम ज्यादा और घोटालों पर कड़ा एक्शन; शुभेंदु अधिकारी ने बताया अपना... Allahabad High Court: सपा सांसद रामजीलाल सुमन को बड़ा झटका; सुरक्षा की मांग वाली याचिका हाईकोर्ट ने ...

Jharkhand Police: हजारीबाग पुलिस का बड़ा एक्शन प्लान; 388 स्थानों पर तैनात होगा विशेष बल, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

हजारीबाग: बैंक डकैती की घटना के बाद पुलिस बैंक समेत कई अन्य प्रतिष्ठित संस्थाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए विशेष तैयारी कर रही है. एसपी अमन कुमार के निर्देश पर बैंक, ज्वेलरी की दुकान, पेट्रोल पंप जैसे महत्वपूर्ण संस्थाओं को चिन्हित करके वहां विशेष निगरानी शुरू की जा रही है ताकि आपराधिक घटना को रोका जा सके.

140 बैंकों की निगरानी करेगी पुलिस

हजारीबाग पुलिस ने जिले के सबसे बड़े बैंक डकैती मामले का खुलासा कर दिया है. इसके साथ ही बैंक, ज्वेलरी की दुकान और पेट्रोल पंप जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए जा रहे हैं. जिले के सभी थाना प्रभारी द्वारा जिले के 140 बैंकों को चिन्हित कर निगरानी की जा रही है.

निगरानी में 146 ज्वलेरी शॉप भी शामिल

वहीं निगरानी टीम के पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा 102 पेट्रोल पंप को भी चिन्हित किया गया है. जहां प्रतिदिन निगरानी रखी जा रही है. जिले के 146 ज्वलेरी शॉप को भी विशेष सुरक्षा कवच दिया जा रहा है. ताकि घटना की पूनरावृति ना हो. जिले में अब तक बैंक, पेट्रोल पंप, ज्वलेरी शॉप जैसे 388 महत्वपूर्ण संस्थानों पर निगरानी टीम के द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही है.

लूट की वारदात पर लगाम

सभी चिन्हित स्थानों पर रजिस्टर रखा गया है. जिस पर पेट्रोलिंग पदाधिकारी को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करने का निर्देश दिया गया है. इसकी मॉनिटरिंग जिला कंट्रोल रूम से की जा रही है. हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में पिछले दिनों लूट की कई वारदात हुई थी. जहां अपराधियों ने ज्वलेरी शॉप, पेट्रोल पंप और बैंक को निशाना बनाया है. उन सभी घटना को रिव्यू करते हुए यह कदम उठाया गया है. ताकि बैंक कर्मियों और व्यवसाइयों को सुरक्षित वातावरण दिया जा सके.

सुरक्षित वातावरण प्रदान करना

एसपी ने कहा कि सभी चिन्हित जगह पर प्रतिदिन पुलिस के पदाधिकारी पहुंच रहे हैं. वही गश्ती दल भी उन क्षेत्रों पर विशेष रूप से नजर रखी हुई है. जिसका एकमात्र उद्देश्य सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है. हजारीबाग एसपी अमन कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिले को अपराध मुक्त बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया जा रहा है. पिछले दिनों विशेष रूप से ड्राइव चलकर वारंटी को खिलाफ कार्रवाई की गई.

अवैध शराब के खिलाफ भी अभियान जारी

वहीं अवैध रूप से चल रहे शराब भट्ठियों के खिलाफ भी अभियान चलाया गया. जहां भारी मात्रा में अवैध शराब नष्ट की गई. मनचलों और बेवजह अड्डेबाजी करने वालों लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई. आने वाले दिनों में ऐसा अभियान चलता रहेगा. पूरे जिले में गस्ती भी तेज कर दी गई है. कोई भी व्यक्ति जिनके आसपास कोई अवैध काम हो रहा है तो इसकी जानकारी प्रशासन को दे. प्रशासन कार्रवाई करेगी और ना भी गोपनीय रखा जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.