Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Haryana News: मानवाधिकार आयोग का कड़ा फैसला; हरियाणा के हर जिले में सरकारी शव वाहन अनिवार्य, सरकार क... Panipat News: पानीपत में शर्मनाक! आपत्तिजनक वीडियो बनाकर सालों से रेप कर रहा था एक्स बॉयफ्रेंड; पति ... Crime News: पार्टी से लौटे युवक की खेत में मिली लाश; हत्या या आत्महत्या? गुत्थी सुलझाने में जुटी पुल... Panchkula Police Action: दिल्ली से चल रहे फर्जी कॉल सेंटर नेटवर्क का भंडाफोड़; लाखों की ठगी करने वाल... Cyber Crime Update: पंचकूला पुलिस की दिल्ली में बड़ी रेड; फर्जी कॉल सेंटर के जरिए लाखों लूटने वाला ग... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambala Encounter: अंबाला में पुलिस और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़; गोली लगने से राहगीर की मौत, इलाके ... Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडो... CBSE 10th Result: एकलव्य स्कूल की कृतिका टेकाम बनीं नेशनल टॉपर; 10वीं बोर्ड में देश भर में लहराया पर... River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

River Drowning: दो मासूमों की मौत से दहल उठा भुताही गांव; नदी में नहाते समय हुआ दर्दनाक हादसा

बलरामपुर: जिले के दुरस्थ भुताही गांव में दर्दनाक हादसा हो गया, नदी में नहाने के लिए गए हुए दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया. पुलिस ने पंचनामा कर दोनों बच्चों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामला सामरी थाना क्षेत्र का है.

कैसे हुई घटना?

जानकारी के मुताबिक बलरामपुर जिले के भुताही गांव में तीन बच्चे खेलते हुए नदी के नजदीक चले गए. जहां दो बच्चे पानी में उतर गए जबकि एक बच्चा नदी के किनारे ही खड़ा था इसी दौरान नदी में उतरे दो डूबने लगे. नदी किनारे खड़े बच्चे ने घर जाकर इस बारे में परिजनों को बताया तो परिजन तत्काल नदी के पास पहुंचे लेकिन बच्चे नहीं मिले.

पुलिस को दी गई सूचना

काफी देर तलाश के बाद जब बच्चे नहीं मिले तो पुलिस को भी सूचना दी गई. इसके बाद नदी में डूबे दोनों बच्चों की तलाश शुरू हुई कुछ देर के बाद गहरे पानी से दोनों मासूम का शव बरामद किया गया. दोनों की शिनाख्त की गई है. एक बच्ची का नाम श्रीमती कोरवा (4 साल) और दूसरे बच्चे का नाम अमरजीत कोरवा (5 साल) है.

जांच में जुटी पुलिस

इस संबंध में सामरी थाना प्रभारी विजय सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार शाम हमारी टीम को सूचना मिली कि भुताही गांव में नदी में दो बच्चे डूब गए हैं जिसके बाद हमारी टीम तुरंत वहां पहुंची और दोनों बच्चों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया. पीएम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे कार्रवाई होगी.

मर्ग दर्ज कर जांच किया जा रहा है दोनों बच्चों के शवों को पीएम कराने के लिए भेजा गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्यवाही किया जाएगा.– विजय सिंह, सामरी थाना प्रभारी

इस दर्दनाक घटना के बाद दोनों मासूम बच्चों के परिजनों सहित पूरे गांव में शोक का माहौल निर्मित हो गया है दो मासूम बच्चों की अकस्मात घटना में मौत होने से बच्चों के माता पिता परिवार और पूरे गांव में गमगीन माहौल बन गया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.