Ambikapur News: रिंगबांध क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई; अंबिकापुर नगर निगम का चला बुलडोजर
सरगुजा : अंबिकापुर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन का बुलडोजर चल रहा है. जल मार्ग रोकने और बिना अनुमति के मिट्टी पाटने पर निगम ने कार्रवाई शुरू की है. प्रशासन और निगम की संयुक्त टीम अतिक्रमण खाली कराने पहुंची है. करीब 57 डिसमिल जमीन पर पाटी गई मिट्टी हटाने की कार्रवाई हो रही है. आपको बता दें कि रिंगबांध पर कब्जे के आरोप लग रहे हैं. जिस पर प्रशासन ने कार्रवाई की है. प्रशासन और निगम की टीम दल बल के साथ मौके पर कार्रवाई कर रहा है.
क्या है पूरा मामला ?
अंबिकापुर के प्रतीक्षा बस स्टैंड के सामने रिंगबांध नामक जल क्षेत्र की जमीन पर मिट्टी पाटी का रही थी. जिस पर स्थानीय लोगों ने बवाल खड़ा किया था. शिकायत की गई और आरोप लगाया गया कि ये शासकीय जमीन पर जल क्षेत्र को कब्जा किया जा रहा है. दूसरे पक्ष की दलील है की वो जमीन निजी संपत्ति थी जिसे खरीदा गया है.
| यहां पर जिसके नाम से जमीन है वो तालाब को पाट रहे हैं. तो उस पर जांच किए थे नोटिस दिए थे और उनके द्वारा इसके लिए विधिवत अनुमति नहीं लिया गया था और मूलत: तालाब ही था- डीएन कश्यप, आयुक्त नगर निगम |
अतिक्रमण करने वाले वाले से वसूला जाएगा खर्च
डीएन कश्यप के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन भी है. इसलिए इस मिट्टी को हटाने का काम कर रहे हैं. ये जो नगर निगम एक्ट के प्रावधान है उसके तहत नोटिस दिया गया था और जो भी मिट्टी यहां पे हटा रहे हैं उसका खर्च भी हम संबंधित व्यक्ति से वसूलेंगे.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.