Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
Education Crisis: रांची यूनिवर्सिटी के ILS संस्थान पर BCI की टेढ़ी नजर; बुनियादी सुविधाओं के अभाव मे... Jharkhand Language Row: भाषा विवाद सुलझाने के लिए वित्त मंत्री के नेतृत्व में बनी समिति; अनुशंसा के ... Palamu News: पलामू में दर्दनाक हादसा! दीवार गिरने से मकान मालिक के बेटे और मजदूर की मौत, इलाके में श... Palamu Police News: पलामू पुलिस की हाईटेक पहल; नक्सल और अपराध रोकने के लिए 650 जगहों पर चिपकाए QR को... Ranchi Education News: रांची में शनिवार को RTE को लेकर बड़ी बैठक; सभी निजी स्कूलों के प्राचार्य को ह... Crime News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक और युवती का शव बरामद; प्रेम प्रसंग में आत्महत्या की आशंका,... Jharkhand Politics: झारखंड में भाजपा का 'मटका फोड़' आंदोलन; हेमंत सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, JMM के प... DSPMU News: खेल चयन और शिक्षकों की कार्यशैली पर भारी हंगामा; छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री म... Deoghar Heritage News: बाबा मंदिर के बाद अब प्राचीन धरोहरों से भी पहचान बनाएगा देवघर; खुदाई में मिली... Ludhiana News: लुधियाना नगर निगम दफ्तर के बाहर डेयरी संचालकों का हंगामा; सड़क पर पलटा गोबर, पुलिस से...

Palamu News: पलामू में दर्दनाक हादसा! दीवार गिरने से मकान मालिक के बेटे और मजदूर की मौत, इलाके में शोक की लहर

पलामू: जिले के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ गेरुआ गांव में मिट्टी की दीवार गिरने से दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में एक मकान मालिक का बेटा भी शामिल है. दोनों पानी पीने के बाद दीवार की छांव में खड़े थे. तभी मिट्टी की दीवार गिर गई. इस घटना में घर के मालिक प्रदीप रजक का बेटा सतीश कुमार और मजदूर दुखी भुईयां मिट्टी के दीवार के मलबे में दब गए. मौके पर मौजूद ग्रामीण एवं मजदूरों ने मिलकर दोनों को मलबे से बाहर निकाला.

एक की मौके पर मौत दूसरे की अस्पताल में

इस घटना में दुखी भुईयां की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सतीश कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे. सतीश कुमार को इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पीटल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

दीवार गिरने से दोनों की मौत हुई है. पुलिस पूरे मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है. दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है: ऋषिकेश दुबे, थाना प्रभारी, बिश्रामपुर

गांव में पसरा मातम

दरअसल, प्रदीप रजक नया घर बना रहे थे. नए घर के लिए पुरानी खपरैल वाले घर को तोड़ा जा रहा था. इसी क्रम में शुक्रवार को पुराने घर की छत से खपरैल को उतारा गया. आधे घर से खपरा उतरने के बाद सतीश कुमार और मजदूर पानी पीने के लिए नीचे उतरे थे. पानी पीने के बाद दोनों दीवार की छांव में खड़े थे. इसी क्रम में पुराने घर की दीवार गिर गई. घटना के बाद पूरे गांव में मातम है जबकि परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.