बड़वानी। शहर सहित क्षेत्र में मंगलवार सुबह से मौसम में तब्दीली नजर आई। अचानक आसमान में बादलों का पहरा बढ़ा। सुबह 10 से तेज हवाओं को दौड़ शुरू हुआ। बादलों की गर्जना और बिजली की चमक के बीच हल्की वर्षा का दौर भी शुरू हुआ। इससे सड़कें भीग गई। वहीं भीषण गर्मी के बीच जनजीवन को खुशनुमा मौसम से राहत मिली। इस दौरान वर्षा के साथ धूप-छांव का मौसम भी बनता रहा।
उधर इंदौर मौसम: बादलों ने लगाई पारे की रफ्तार पर लगाम, दो दिन तेज गर्मी से मिलेगी राहतकिसान ओम प्रकाश काग के अनुसार वेयर हाउस में बनाए समर्थन मूल्य खरीद केंद्र पर किसानों का गेहूं खुले में रखा था। अचानक हवा आंधी के साथ वर्षा शुरू हो गई। किसान और हम्मालों द्वारा गेहूं को भीगने से बचाने के लिए बरसाती डाली, लेकिन फिर भी बड़ी मात्रा में गेहूं भीग गया। हालांकि 10.30 बजे आसमान से बादलों का पहरा हटते ही तेज धूप खिल उठी।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.