Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Rahul Gandhi in Haryana: गुरुग्राम के खांडसा से हुंकार भरेंगे राहुल गांधी; बृजेंद्र सिंह की ‘सद्भाव यात्रा’ में होंगे शामिल

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा निकाली जा रही ‘सद्भाव यात्रा’ अब अपने सबसे महत्वपूर्ण पड़ाव पर पहुँचने वाली है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इस यात्रा में शामिल होने के लिए गुरुग्राम के खांडसा पहुँच रहे हैं। यहाँ वे बृजेंद्र सिंह के साथ कदमताल करते हुए जनता से सीधा संवाद करेंगे।

बृजेंद्र सिंह ने यह यात्रा हरियाणा में आपसी भाईचारे और सामाजिक सद्भाव को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शुरू की थी। राहुल गांधी की भागीदारी को राजनीतिक हलकों में कांग्रेस की एकजुटता और आगामी चुनावी तैयारियों के तौर पर देखा जा रहा है।

राहुल गांधी और बृजेंद्र सिंह खांडसा गांव के ऐतिहासिक रास्तों से होते हुए स्थानीय लोगों से मुलाकात करेंगे।पदयात्रा के समापन पर एक संक्षिप्त सभा को संबोधित करने की भी संभावना है, जहाँ वे सामाजिक एकता और वर्तमान राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा करेंगे। राहुल गांधी के आगमन की खबर से गुरुग्राम और आसपास के जिलों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

खांडसा ही क्यों?
गुरुग्राम का खांडसा क्षेत्र ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण है और यहाँ विभिन्न समुदायों की मिली-जुली आबादी है। यहाँ से यात्रा गुजारने का मकसद ‘सद्भाव’ के संदेश को जमीनी स्तर तक पहुँचाना है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन पहले से ही मुस्तैद है और रूट पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

क्या अब बड़े नेता इस यात्रा में होंगे शामिल
हरियाणा कांग्रेस के कई बड़े नेता अभी तक इस यात्रा में शामिल नहीं हुए। उन्होंने इसे निजी यात्रा बताया था। हरियाणा कांग्रेस के सबसे प्रभावशाली नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा और उनके करीबी गुट के नेताओं ने अब तक इस यात्रा से काफी हद तक दूरी बनाए रखी है। हुड्डा कैंप का तर्क यह रहा है कि यह कांग्रेस पार्टी का आधिकारिक कार्यक्रम नहीं है, बल्कि एक नेता की ‘निजी पहल’ है। हुड्डा समर्थक नेताओं का मानना है कि पार्टी के कार्यक्रमों का फैसला प्रदेश आलाकमान या केंद्रीय नेतृत्व द्वारा किया जाना चाहिए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.