Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
बंगाल में भर्ती घोटालों की जांच तेज: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने भ्रष्ट अधिकारियों पर मुकदमा चलाने की दी... Dhar News: मार्शल आर्ट प्रशिक्षक बलवंत सिंह देवड़ा को मिली सिर कलम करने की धमकी, पुलिस जांच में जुटी TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार

Haryana Government: 1 करोड़ से अधिक के खर्च पर मंत्री की मंजूरी अनिवार्य; अनिल विज के अधिकारियों को सख्त निर्देश

नई दिल्ली : अपने रणनीतिक कौशल से पश्चिम बंगाल में भाजपा को पहली बड़ी जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाने वाले पश्चिम बंगाल के चुनाव सह प्रभारी एवं सांसद व त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने दिल्ली पहुंचकर नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि उन्हें इन परिणामों पर कोई आश्चर्य नहीं है, क्योंकि उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भी प्रधानमंत्री पर विश्वास करती है और भाजपा की यह जीत इसी विश्वास का परिणाम है।

भाजपा के कद्दावर नेता बिप्लब देब ने कहा कि साल 2021 में भी भाजपा सरकार बनने की स्थिति थी, लेकिन कोविड काल का बहाना बनाकर लोगों को वोट देने से टीएमसी सरकार द्वारा रोका गया। इस बार परिस्थितियां अलग रहीं और जनता ने खुलकर अपना फैसला दिया। पूरे देश की तरह पश्चिम बंगाल की जनता ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह पर विश्वास जताया और बीजेपी की प्रचंड जीत हुई।

भाजपा के बड़े रणनीतिकारों में शुमार बिप्लब देब ने चुनाव आयोग की सराहना और धन्यवाद करते हुए कहा कि उनकी वजह से रिकॉर्ड मतदान संभव हो पाया और जनता की वास्तविक राय सामने आई। त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने केंद्र और राज्य में एक जैसी सरकार का दावा करते हुए कहा कि करीब 50 वर्षों बाद केंद्र और बंगाल में एक ही विचारधारा की सरकार बनी है, जो राज्य के विकास के लिए बड़ा अवसर है। बंगाल के विकास पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं और इसे एक शक्तिशाली राज्य बनाना जरूरी है। बंगाल की क्षमता पूरे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में अहम भूमिका निभा सकती है। भाजपा के बड़े रणनीतिकार बिप्लब देब के बयान से साफ है कि भाजपा इस जीत को जनता के भरोसे और मजबूत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का परिणाम मान रही है, और अब बीजेपी का फोकस बंगाल के विकास पर रहेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.