Jharkhand Politics: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की हेमंत सोरेन को बड़ी चेतावनी; बोले- “अब NDA में शामिल होना ही पड़ेगा”
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बाद अब झारखंड में मौजूदा सरकार को लेकर, भारतीय जनता पार्टी के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा बयान दिया है. उन्होंने झारखंड की सियासी तापमान को बढ़ा दिया है. देवघर पहुंचते ही बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि झारखंड सरकार के पास अब NDA में शामिल होने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं बचा है. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड के संथाल परगना की चर्चा करते हुए कहा कि संथाल परगना परगना में डेमोग्राफी बदली है, उन्होंने कहा कि यहां से सभी बांग्लादेशी घुसपैठियों को खदेड़ा जाएगा. उन्होंने कहा कि जिन्होंने गलत तरीके से आधार कार्ड और नागरिकता प्रमाण पत्र बनवा लिया है वह सभी निकल जाएंगे , झारखंड की आदिवासी बहन बेटियों के साथ विवाह करके जबरन जमीन ले लिया है, इन सब पर कार्रवाई होगी.
झारखंड चारों तरफ से लैंडलॉक ह्यो गया है, झारखंड के चारों तरफ के राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है. उन्होंने कहा कि आप झारखंड सरकार को सुधरना होगा और झारखंड सरकार को अगर सुधारना है तो उन्हें एनडीए का पार्ट बनना होगा और अगर नहीं बनेंगे तो फिर जो माहौल बनेगा उसमें हम लोग बांग्लादेशियों को हटाएंगे और आदिवासियों की रक्षा करेंगे.
यहां एनडीए गठबंधन की सरकार नहीं
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई है कि अब एकमात्र राज्य झारखंड ही बचा है जहां भारतीय जनता पार्टी या एनडीए गठबंधन की सरकार नहीं है. क्योंकि झारखंड के पड़ोसी राज्य बिहार उड़ीसा छत्तीसगढ़ पश्चिम बंगाल में अब भाजपा या राष्ट्रवादी विचारधारा वाली सरकारी बन चुकी है. वहीं एक दूसरी चर्चा जदयू विधायक सरयू राय के बयान को लेकर भी होती है, जिसमें विधायक सरयू राय ने कहा था कि झारखंड में उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बिना कांग्रेस के समर्थन के सरकार बनाने का प्रस्ताव देते हुए उसे सरकार को समर्थन करने की बात कही थी.
झारखंड विधानसभा में कुल सीट 81 है और बहुमत के लिए 41सीट चाहिए. झारखंड मुक्ति मोर्चा के 34 विधायक हैं, कांग्रेस के 16, राजद के 4, माले-2 – कुल 56 सीट है. वहीं विपक्ष के पास भारतीय जनता पार्टी-21, आजसू-1,जदयू-1,लोजपा(आर)-1 जबकि जेएलकेएम पार्टी एक विधायक है.
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.