Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी

लुधियाना में सरेआम गुंडागर्दी! कूड़ा खाली करने गए निगम के टिप्पर चालक पर हमला, भड़के कर्मचारी

लुधियाना: लुधियाना में निगम के एक टिप्पर चालक पर कथित तौर पर हमला किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी देते हुए चालक विक्की ने बताया कि वह प्रताप चौक से टिब्बा रोड स्थित ग्रीन टच प्राइवेट कंपनी में कूड़ा खाली करने गया था। इसी दौरान जब कंपनी का ऑपरेटर मशीन के जरिए टिप्पर का लॉक खोलकर कूड़ा खाली कर रहा था तो लॉक सही तरीके से नहीं खुल पाया।

विक्की के अनुसार उन्होंने ऑपरेटर को आराम से काम करने के लिए कहा, लेकिन इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। आरोप है कि जैसे ही वह टिप्पर से नीचे उतरे तो ऑपरेटर ने उन पर ईंट से हमला कर दिया। देखते ही देखते वहां मौजूद करीब 50-60 लोगों ने भी उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और दात, डंडों व अन्य तेज वस्तुओं से हमला कर दिया।

पीड़ित चालक ने बताया कि वहां काम करने वाले अधिकांश लोग निजी कंपनी से संबंधित थे। घटना की सूचना मिलते ही टिब्बा पुलिस की पीसीआर टीम मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस कर्मियों ने घायल चालक को पहले सिविल अस्पताल जाकर इलाज करवाने की सलाह दी। विक्की ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उनके अधिकारी और अन्य साथी कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए थे। घटना के बाद निगम के अन्य टिप्पर चालकों में भारी रोष देखा जा रहा है। कर्मचारियों ने फिलहाल टिप्पर खाली करने से इंकार कर दिया है और मांग की है कि पहले आरोपी लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें इंसाफ दिया जाए।

पीड़ित चालक के अनुसार उनके सिर पर ईंट से वार किया गया, जबकि शरीर पर दात व डंडों से कई वार किए गए। फिलहाल सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है तथा एमएलआर की प्रक्रिया भी जारी है। मामले को लेकर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.