Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
TVK Government: तमिलनाडु में 'थलपति' विजय की सरकार सुरक्षित, कांग्रेस और AIADMK बागियों ने दिया साथ Sonia Gandhi Health Update: सोनिया गांधी मेदांता अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप के बाद वापस दिल्ली ल... West Bengal News: सुवेंदु अधिकारी ने चुनी भवानीपुर सीट, नंदीग्राम छोड़ेंगे; विधानसभा में ली विधायक प... ऊर्जा संरक्षण: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा फैसला, उत्तराखंड में मंत्रियों और अफसरों को भी न... Delhi-Dehradun Expressway: लोनी से काठा के बीच सफर होगा महंगा, NHAI ने जारी की नई टोल दरें Prateek Yadav Death: मुलायम सिंह यादव के बेटे प्रतीक यादव की मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ बड़ा ख... Haridwar News: हरिद्वार के प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी पर बवाल, नगर निगम ने रैपिडो को दी च... Balaghat News: शादी की रात प्रेमिका ने बिछाया मौत का जाल, तरुण हत्याकांड में दुल्हन गिरफ्तार Meerut News: नशे में धुत सिपाहियों ने ढाबे पर की मारपीट, SSP ने दोनों पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड Sensex Prediction: जून 2027 तक 89,000 के पार जाएगा सेंसेक्स! मॉर्गन स्टेनली ने दी बड़ी खुशखबरी

Kukdajhor Police Action: घने जंगल में चल रही थी जुए की बाजी, पुलिस ने दी दबिश तो मची अफरातफरी; 9 दबोचे गए

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कुकड़ाझोर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने बोरण्ड-करमरी मुख्य मार्ग के पास जंगल में दबिश देकर 9 आरोपियों को 52 पत्ती ताश के जरिए जुआ खेलते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 16 हजार 300 नकद, ताश पत्ती, मोटरसाइकिल और अन्य सामग्री जब्त की गई है.

एसपी के निर्देश पर चल रहा अभियान

पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में जिलेभर में अवैध जुआ, सट्टा और अपराधों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत दिनांक 12 मई 2026 को थाना कुकड़ाझोर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बोरण्ड करमरी मुख्य मार्ग के बायीं ओर स्थित जंगल मैदान में कुछ लोग रुपए पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं.

घेराबंदी करके आरोपियों को दबोचा

सूचना मिलते ही थाना कुकड़ाझोर एवं साइबर सेल नारायणपुर की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की. पुलिस टीम को देखकर जुआ खेल रहे लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 9 आरोपियों को मौके से पकड़ लिया. पुलिस ने जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया है उन आरोपियों में मुकेश उर्फ बिट्टू गुप्ता, प्रफुल बड़रिया, विष्णु नंदी, ऋषिकेश जायसवाल, गणेश शील, यश कुमार जैन, नरेंद्र कुलदीप, चमन कौड़ो और दीपक कतलाम शामिल हैं. सभी आरोपी नारायणपुर जिले के निवासी बताए जा रहे हैं.

नारायणपुर पुलिस जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है. उन्होंने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा – रॉबिंसन गुड़िया,पुलिस अधीक्षक

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 1 लाख 16 हजार 300 नकद राशि, 52 पत्ती ताश की 4 गड्डियां, 3 प्लास्टिक तिरपाल, 9 मोटरसाइकिल और 2 वाहन जब्त किए हैं. पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है. नारायणपुर पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में अवैध जुआ और असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है.लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से पुलिस का सख्त संदेश साफ है कि कानून व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.