Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
कलेसर क्षेत्र में जंगली हाथियों का उत्पात, आम के बाग में घुसकर पेड़ों को पहुंचाया भारी नुकसान हरियाणा के सरकारी स्कूलों में सप्ताह में एक दिन अनिवार्य हुआ राज्य-गीत, शिक्षा निदेशालय ने जारी किए ... 'टीबी मुक्त भारत ऐप' पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में ख... रोहतक पुलिस का बड़ा अभियान, शराब पीकर गाड़ी चलाने पर 60 चालान और 246 लोग डिटेन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जशपुर व अग्रवाल महिला मंडल पत्थलगांव के संयुक्त तत्वाधान में वृक्षारोपण ... सोनीपत की रेलवे हाईराइज सोसायटी में दुखद घटना, 7वीं मंजिल से कूदकर 25 वर्षीय युवती ने की खुदकुशी अंबाला में मंत्री अनिल विज के आवास का घेराव करने पहुंचे सैकड़ों रोडवेज कर्मचारी, खुद ज्ञापन लेने बीच... मोहन लाल कौशिक बने 'हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज' (HBPE) के नए चेयरमैन, वित्त विभाग ने जारी... Haryana Valuers Conduct Code: हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला! जमीनों के मूल्यांकनकर्ताओं के लिए नई आचार... Fatehpur Road Accident News: सीएम योगी की VIP ड्यूटी पर जा रहे हेड कांस्टेबल की भीषण हादसे में मौत, ...

‘टीबी मुक्त भारत ऐप’ पंजीकरण में हरियाणा ने देश में हासिल किया दूसरा स्थान, मुख्य सचिव की बैठक में खुलासे

चंडीगढ़: हरियाणा ने क्षय रोग (टी.बी.) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए ‘टी.बी. मुक्त भारत ऐप’ पर 35,229 पंजीकरणों के साथ देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इसके साथ ही राज्य में टी.बी. प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) का कवरेज बढ़कर 49 प्रतिशत, एन.ए.ए.टी. (NAAT) आधारित मॉलिक्युलर जांच का कवरेज 67 प्रतिशत तथा पात्र मरीजों के लिए डिफरेंशिएटेड टी.बी. केयर का कवरेज 71 प्रतिशत तक पहुंच गया है। इन महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी आज मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी की अध्यक्षता में आयोजित 100-दिवसीय टी.बी. उन्मूलन अभियान की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में दी गई।

💊 टीबी प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) में तेजी, 14 जिलों में 50 प्रतिशत से अधिक कवरेज हासिल

समीक्षा के दौरान अधिकारियों ने बताया कि टी.बी. प्रिवेंटिव ट्रीटमेंट (TPT) के क्षेत्र में भी राज्य ने उल्लेखनीय प्रगति दर्ज की है। औषधि-संवेदनशील (Drug-Sensitive) फेफड़ों की टी.बी. से पीड़ित मरीजों के 44,574 पात्र पारिवारिक संपर्कों में से 21,697 व्यक्तियों (49 प्रतिशत) को निवारक उपचार (Preventive Treatment) प्रदान किया जा चुका है, जबकि अभियान की शुरुआत में यह कवरेज केवल 31 प्रतिशत था। राज्य के 14 जिले इस मामले में 50 प्रतिशत से अधिक का कवरेज प्राप्त कर चुके हैं।

🩺 4,700 से अधिक स्क्रीनिंग कैंप में 5.3 लाख लोगों की हुई जांच, मॉलिक्युलर टेस्ट में 67% तक की बढ़ोतरी

अधिकारियों ने जानकारी दी कि अभियान के तहत अब तक 4,711 स्क्रीनिंग कैंपों के माध्यम से 5,31,178 संवेदनशील व्यक्तियों की स्वास्थ्य जांच की जा चुकी है। अभियान के दौरान अब तक 1.50 लाख से अधिक एन.ए.ए.टी. (NAAT) जांचें की जा चुकी हैं, जिससे मॉलिक्युलर जांच कवरेज 42 प्रतिशत से बढ़कर 67 प्रतिशत हो गया है। साथ ही, 31,849 पात्र टी.बी. मरीजों में से 22,571 मरीजों (71 प्रतिशत) को डिफरेंशिएटेड टी.बी. केयर के दायरे में सफलतापूर्वक लाया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.