Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
भोपाल में 'हर घर तिरंगा' अभियान की भव्य तैयारी: कोलार से बैरागढ़ तक निकलेगी तिरंगा यात्रा, प्रशासन न... रतलाम में 24 घंटे में ढाई इंच बारिश: फसलों को मिला संजीवनी बूस्टर, जिला अस्पताल के वार्डों में टपका ... मध्य प्रदेश में बाहरी मजदूरों के वनोपज बोनस पर लगेगी रोक: मोहन यादव कैबिनेट का बड़ा फैसला, केवल स्था... संसद में छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर घमासान जारी, धर्मेंद्र प्रधान का राहुल गांधी पर तीखा हमला विधायक गोमती साय ने अपने निवास में फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया राष्ट्रप्रेम का ... सीहोर में प्रशासनिक दावों की खुली पोल, उफनते नाले के बीच कमर तक पानी में जान जोखिम में डालकर निकली श... चिटफंड ठगी पर ED की बड़ी स्ट्राइक: विशाखापट्टनम और हैदराबाद में छापेमारी, ₹1.01 करोड़ कैश बरामद व 18... संसद में नीट पेपर लीक और पुलिस कार्रवाई पर हंगामा: गृह मंत्री अमित शाह के जवाब की मांग पर अड़ा विपक्... पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की बढ़ीं कानूनी मुश्किलें, राम मंदिर चोरी पर नुक्कड़ नाटक करने के मामले मे... दलीप ट्रॉफी 2026: वेस्ट जोन टीम में बड़ा बदलाव, सरफराज खान की जगह 25 साल के जय गोहिल को मिला मौका

विधायक गोमती साय ने अपने निवास में फहराया तिरंगा, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

जशपुर। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर देशभर में चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत पत्थलगांव विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष श्रीमती गोमती साय ने अपने निवास स्थान मुंडाडीह में तिरंगा झंडा फहराया।

इस अवसर पर विधायक  गोमती साय ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज देश की एकता, अखंडता, स्वतंत्रता और हमारे वीर सपूतों के त्याग एवं बलिदान की गौरवगाथा को अपने में समेटे हुए है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर चलाया जा रहा ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल तिरंगा फहराने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रत्येक नागरिक के हृदय में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय गौरव और देश के प्रति कर्तव्यबोध को और अधिक मजबूत करने का अभियान है।

विधायक  गोमती साय ने सभी नागरिकों से ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में उत्साहपूर्वक सहभागी बनने और अपने घरों पर तिरंगा फहराकर देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करने का आह्वान किया।

इस दौरान उन्होंने देश की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर विकसित एवं आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.