Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
ग्वालियर में कार्बाइड गन पर बैन: दिवाली पर चलाने वालों पर होगी FIR दर्ज पांढुर्णा: सीताफल के पेड़ से गिरकर बेहोश हुआ शख्स, स्कूली बच्चों ने बचाई जान रायपुर: कांग्रेस की साइकिल-बाइक रैली, विकास उपाध्याय ने BJP पर लगाए आरोप Rowghat Railway Station: 79 साल बाद रावघाट में दौड़ी ट्रेन, किसानों और युवाओं की जगी उम्मीद Chhattisgarh Weather Update: सुबह-शाम ठंड और दोपहर में गर्मी, मानसून की हुई विदाई Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत Dhamtari Nagar Nigam: PWD सभापति पद से हटाए गए विजय मोटवानी, प्रभार सौंपते हुए हुए भावुक President Murmu in Chhattisgarh: रायपुर में नुआखाई और जगदलपुर में बस्तर दशहरा का कार्यक्रम Bastar Dussehra Accident: भीतर रैनी रस्म के दौरान रथ की चपेट में आया ग्रामीण, एक घायल Shadani Darbar Raipur: माता हासी देवी के सम्मान में ₹200 का सिक्का और डाक टिकट जारी

Dhamtari Crime: मुजगहन गांव में दो युवकों पर जानलेवा हमला, दीपांशु साहू की मौत

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। शहर से लगे ग्राम मुजगहन में बीती रात दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। हमले में पूर्व सरपंच चंद्रशेखर साहू के बेटे दीपांशु साहू की मौत हो गई, जबकि उसका साथी विक्की साहू गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम मुजगहन में बीती रात दोनों युवकों पर अचानक धारदार हथियार से हमला किया गया। खून से लथपथ हालत में उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान दीपांशु साहू ने दम तोड़ दिया। वहीं, विक्की साहू का उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

🔍 पुरानी रंजिश समेत कई पहलुओं पर पुलिस की जांच

वारदात के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। प्रारंभिक तौर पर पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। पुलिस के मुताबिक, मृतक और घायल युवक करीब दो साल पहले एक हत्या के मामले में जेल जा चुके थे। बाद में दोषमुक्त होने के बाद दोनों बाहर आए थे। पुलिस इस पुराने मामले से घटना के संभावित संबंध की भी जांच कर रही है।

🚨 4 संदेही हिरासत में, पूछताछ जारी

घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है। मामले में 3 से 4 संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ और जांच के बाद ही हमले की असल वजह और इसमें शामिल लोगों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल अर्जुनी थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की जांच अब इस बात पर केंद्रित है कि आखिर दो युवकों पर जानलेवा हमला क्यों किया गया और इस वारदात में कौन-कौन शामिल था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.