Local & National News in Hindi
ब्रेकिंग
पीएम नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की के बीच फोन पर बातचीत, रूस-यूक्रेन युद्ध और शांत... सुप्रीम कोर्ट ने कहा— बच्चों के फेफड़ों पर व्यक्तिगत राय नहीं, जीआरएप और विशेषज्ञों की रिपोर्ट पर हो... पश्चिम बंगाल में यूपी की तर्ज पर एनकाउंटर, रायगंज में नाबालिग से रेप और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़... झारखंड के चतरा में अंधविश्वास की खौफनाक दास्तान, डायरिया होने पर अस्पताल की बजाय ओझा के पास ले गए पर... बिहार के बाहुबली विधायक अनंत सिंह के घर शादी में होगी धमाकेदार घुड़दौड़, विनर को मिलेगी महिंद्रा थार... दिल्ली के आनंद पर्वत में पटाखे फोड़ने को लेकर खूनी संघर्ष, नाबालिग की पीट-पीटकर हत्या— आरोपी पिता-पु... हिमाचल प्रदेश के शिमला में सदियों पुराना पत्थर मेला संपन्न, मां भद्रकाली को लगाया गया रक्त का तिलक मशहूर संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन जल्द बंधेंगे शादी के बंधन में, ग्रीस में होगी डेस्टिन... देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के इलाकों में दिवाली के बाद लगातार बिगड़ रही हवा की सेहत, सीपीसीबी क... साउथ अफ्रीका दौरे के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का हुआ आधिकारिक ऐलान, स्मृति मंधाना की कप्तानी में...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार की सिंचाई परियोजना के कार्यों का किया भूमिपूजन

बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना से 13 गांवों के 3,921 से अधिक किसानों को मिलेगा लाभ

 

जशपुरनगर 9 नवम्बर 2026/ मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने आज जशपुर जिले के कैम्प कार्यालय बगिया में जल संसाधन विभाग की बगिया बैराज सह दाबयुक्त उद्वहन सिंचाई योजना के तहत स्वीकृत 79 करोड़ 38 लाख 78 हजार रुपए के कार्यों का किया भूमिपूजन।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस महत्वाकांक्षी सिंचाई परियोजना से क्षेत्र के 13 गांवों के 3 हजार 921 अधिक किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
उन्होंने कहा कि किसान रबी और खरीफ की फसल आसानी से ले सकें।

परियोजना के माध्यम से किसानों को 8 हजार 454 हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी।

उन्होंने कहा कि सिंचाई सुविधा के विस्तार से किसानों को खेती-किसानी में सहूलियत मिलेगी तथा कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में मदद मिलेगी। यह परियोजना क्षेत्र के कृषि विकास और किसानों की समृद्धि की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

मुख्यमंत्री ने किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना के शुरू होने से बैराज में 12 माह पानी की सुविधा मिल जाएगी।

बगिया बैराज मैनी नदी पूल से 1 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव मुसकुटी में निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में ऐसा पहली परियोजना शुरू किया गया है।
जिसका संचालन सीधे मोबाइल के माध्यम से किया जाएगा।

अब किसानों को रबी और खरीफ सिंचाई के लिए पानी की चिंता नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री ने सभी किसानों को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि हमेशा बैराज में पानी भरा रहेगा।
बगिया बैराज से 13 गांव के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा इनमें बगिया,रजौटी,सुजीबहार,दोकड़ा,पतरापाली,बांसबहार सहित अन्य गांव शामिल हैं।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष  सालिक साय, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी  कौशल्या साय, जिला पंचायत सदस्य  हीरामती पैंकरा, मलिता, भरत सिंह, कलेक्टर  रोहित व्यास वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह‌ और बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.